For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2021: सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बनाने वाले परदीप नरवाल की खास बातें

नई दिल्लीः प्रदीप नरवाल पीकेएल 2021 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्योंकि यूपी योद्धा ने 1.65 करोड़ में स्टार रेडर को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। प्रो कबड्डी लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रदीप नरवाल पीकेएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

पीकेएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद प्रदीप नरवाल ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि यूपी योद्धा ने मुझे खरीदा। यह पहली बार था जब मैं किसी नीलामी में शामिल हुआ था। तो, मुझे काफी खुशी है। मुझे 1.5 करोड़ रुपये से अधिक में चुने जाने की उम्मीद थी और वही हुआ।"

दिलचस्प बात यह है कि तेलुगु टाइटन्स ने प्रदीप के लिए सीधे 1.20 करोड़ की बोली लगाई। प्रदीप का बेस प्राइस 30L था। पटना से पूछा गया कि क्या वे स्टार रेडर को रिटेन रखना चाहते हैं लेकिन वे पीछे हट गए।

इससे पहले मोनू गोयत ने प्रो कबड्डी के सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बनाया था, जब उन्हें सीजन 6 के लिए हरियाणा स्टीलर्स द्वारा 1.51 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। कुल मिलाकर, 10 पीकेएल खिलाड़ियों ने पिछले दो सत्रों में एक करोड़ का आंकड़ा छुआ है।

'पटना पाइरेट्स' के साथ पांच सीजन बिताने के बाद नरवाल अब खुद को एक नए घर में पाएंगे। इस बीच, सिद्धार्थ देसाई को 'तेलुगु टाइटंस' ने फाइनल बिड मैच (एफबीएम) कार्ड के जरिए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये से 1.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

परदीप नरवाल ने 2015 में बेंगलुरू बुल्स के साथ लीग में पदार्पण किया, उनको सफलता तब मिली जब वह पटना पाइरेट्स के साथ थे। पटना पाइरेट्स के साथ अपने समय के दौरान, उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और वर्तमान में प्रो कबड्डी लीग में सबसे अधिक अंक हासिल करते हुए रेडर सूची में सबसे ऊपर हैं।

प्रदीप नरवाल का जन्म हरियाणा के सोनीपत जिले के रिंधना गांव में हुआ था, जहां उन्होंने कबड्डी खेलना शुरू किया था।

केवल लीग ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी प्रदीप नरवाल ने 2016 से भारतीय कबड्डी टीम के लिए नियमित रूप से प्रदर्शन किया है और उन्होंने चार में से तीन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

रिकॉर्ड और उपलब्धियां-

वीवो प्रो कबड्डी (2015, 2016, 2017)
कबड्डी विश्व कप (2016)
एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप (2017)
कबड्डी मास्टर्स दुबई (2018)[
वीवो प्रो कबड्डी मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (2016, 2017)
बेस्ट रेडर अवार्ड (2017, 2018)

Story first published: Wednesday, September 1, 2021, 15:15 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+