Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी विश्व कप : आस्ट्रेलिया ने स्पेन को 2-0 से हराया (लीड-1)

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने शानदार फार्म में चल रहे पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ ल्यूक डोरनर और ग्लेन टर्नर के गोलों की मदद से मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शनिवार को खेले गए हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप के पूल-बी मुकाबले में स्पेन को 2-0 से हरा दिया।

डोरनर ने मैच के 20वें मिनट में पहला गोल किया जबकि दूसरा गोल टर्नर ने 60वें मिनट में किया। डोरनर का इस विश्व कप में यह छठा गोल है। उन्होंने अपने हिस्से आए सभी गोल पेनाल्टी कार्नर के जरिए किए हैं।

डोरनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार गोल किए थे। सर्वाधिक गोल करने के मामले में वह अपने देश के जेमी ड्वाएर (पांच गोल) से आगे निकल गए हैं।

हालैंड के खिलाड़ी ताएकी ताएकेमा ने भी अब तक इस विश्व कप में छह गोल किए हैं। ताएकेमा के भी सभी गोल पेनाल्टी कार्नर के जरिए निकले हैं।

दूसरी ओर टर्नर ने रॉबर्ट हेमंड के शानदार पास पर बेहतरीन फील्ड गोल किया। इस प्रतियोगिता में टर्नर का यह पांचवां गोल है। वह सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

मध्यांतर तक स्पेन को चार पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल सका जबकि आस्ट्रेलिया ने अपने हाथ आए एक मौके को गोल में भुना लिया। मध्यांतर के बाद भी स्पेन को चार और पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन उसने सभी को जाया कर दिया। इस दौरान आस्ट्रेलिया को भी एक पेनाल्टी कार्नर मिला लेकिन वह उसे गोल में नहीं बदल सका।

इस विश्व कप में आस्ट्रेलिया की यह लगातार तीसरी जीत है। अपने पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों हारने के बाद उसने भारत, पाकिस्तान और स्पेन को हराया है।

दूसरी ओर, स्पेन की इस विश्व कप में यह दूसरी हार है। उसे पाकिस्तान के खिलाफ भी हार मिली थी। स्पेन ने हालांकि भारत और दक्षिण अफ्रीका को हराकर छह अंक जुटा लिए हैं। पूल-बी की तालिका में आस्ट्रेलिया नौ अंकों के साथ पहले और स्पेन छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+