PKL : पटना पाइरेट्स ने दर्ज की दूसरी जीत, पुनेरी पलटन को हराया
बेंगलुरु : प्रो कबड्डी लीग के 17वें मैच में आज मंगलवार पाइरेट्स ने जीत हासिल कर ली है। टूर्नामेंट में यह उनकी दूसरी जीत है। उन्होंने पुनेरी पलटन पर 12 अंकों, 38-26 के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। पटना ने हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ पहला मैच जीता था लेकिन यूपी वारियर्स से दूसरा मैच एक अंक से हार गया। पटना ने आज का मैच कड़ी मेहनत से जीत लिया।
पटना पाइरेट्स ने रेड और कैच टैकल दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। पटना के सचिन और प्रशांत कुमार राय ने जोरदार खेल दिखाया। पुणेरी पलटन ने अनुभवी राहुल चौधरी को बेंच पर बिठाया। उनके बाहर होने का झटका टीम को लगा। पुणेरी पलटन ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। पुनेरी पलटन (41-30) ने दबंग दिल्ली से हारकर तेलुगु टाइटंस (34-33) से एक अंक से मैच जीता था।
वीहं प्रो-कबड्डी लीग के 18वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने तेलुगू टाइटंस को 2 अंक से मात दी। हरियाणा ने यह मुकाबला 39-37 से अपने नाम किया। हरियाणा की यह मौजूदा सीजन की पहली जीत है। वहीं टाइटंस को अब तक 3 मैच में एक भी जीत नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें- इस साल इन 5 दिग्गजों ने लिया संन्यास, नंबर-2 वाले से डरते थे गेंदबाज
दोनों टीमें:
पटना पाइरेट्स
रेडर्स: गुमान सिंह, मोहित, मोनू, मोनू गोयत, प्रशांत कुमार, राजवीरसिंह, सचिन तंवर, सेल्वमानी
ऑलराउंडर्स: साजिन, डेनियल, साहिल मान, शदलोई
डिफेंडर्स: नीरज कुमार, संदीप, शुभम शिंदे, सौरव गुलिया, सुनील
पुनेरी पल्टन
रेडर्स: पवन कुमार, पंकज मोहिते, मोहित गोयत, राहुल चौधरी, नितिन तोमर, विश्वास
ऑलराउंडर्स: गोविन्द गुर्जर, विक्टर, सुभाष
डिफेंडर्स: बालासाहेब शाहजी जाधव, हादी ताजिक, संकेत सावंत, विशाल भरद्वाज, बलदेव सिंह, सोमबीर, करमवीर, अबिनेष नादरजन, सौरव कुमार
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
