Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Pro Kabaddi League 2018: करोड़पति बने दीपक हुड्डा के संघर्ष की कहानी आपको भावुक कर देगी

नई दिल्ली। देश में दूसरी सबसे बड़ी लीग, प्रो कबड्डी लीग की तैयारियां जोरों पर हैं। मुंबई में दो दिन चले नीलामी के कार्यक्रम में इस बार कई खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने। गौरतलब हो की इस सीजन पीकेएल में 6 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको एक करोड़ या उससे अधिक में टीम में शामिल किया गया है। सबसे अधिक महंगे बिके मोनू गोयात जिनको हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने 1 करोड़ 51 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया। वहीं फजल अत्राचली एक मात्र ऐसे विदेशी खिलाड़ी रहे जिनको 1 करोड़ में मौका मिला। पीकेएल का जलवा भी अब देश में बढ़ रहा है ऐसे में कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जिनके संघर्ष ने इस पीकेएल की चमक बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनकी सफलता की कहानियां आपको भावुक कर देंगी। ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम है दीपक हुड्डा..

कभी बेबसी में गुजरा था जीवन

कभी बेबसी में गुजरा था जीवन

10 जून 1994 को दीपक का जन्म हरियाणा के एक किसान परिवार में हुआ था। जब दीपक 4 वर्ष के थे तो उनकी मां का देहांत हो गया वहीं जब वो 12वीं कक्षा में थे तो पिता का साया भी उनसे छिन गया लेकिन दीपक ने कभी हार नहीं मानी और अपना पेट पालने के साथ-साथ अपने सपने को भी जिंदा रखा और संघर्ष की एक नई मिसाल पेश की। 2014 में शुरू हुए पीकेएल ने दीपक को एक नई पहचान भी दी औऱ आर्थिक मजबूती भी। उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते इस सीजन में उन्हें 1 करोड़ 15 लाख की बोली में खरीदा गया है।

पहले सीजन में इतने की लगी थी बोली

पहले सीजन में इतने की लगी थी बोली

जब 2014 में पीकेएल की बोली लगी तो दीपक हुड्डा उस वक्त भी कबड्डी के जाने-माने चेहरा थे। हालांकि तब पीकेएल की शुरुआत हुई थी तो तेलुगु टाइटंस ने दीपक को 12 लाख 60 हजार में ही खरीदा था। अगला सीजन भी उन्होंने इसी टीम के साथ खेला, और उसके बाद फिर उन्हें पुणेरी की कप्तानी मिली और इस सीजन उनको उऩकी मेहनत का फल भी मिला

ऐसे लहराया परचम

ऐसे लहराया परचम

हरियाणा के रहने वाले दीपक निवास हुड्डा प्रो कबड्डी लीग में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। हुड्डा को अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने 1.15 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। हुड्डा की बिडिंग के लिए काफी देर तक टीमों में जंग चलती रही और आखिर में पिंक पैंथर्स ने बाजी मारी। हुड्डा का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। दीपक निवास हुड्डा कबड्डी के जाने माने चेहरे हैं। वे 2016 के साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे हैं। वीवो प्रो कबड्डी लीग के सीजन 5 में हुड्डा पुनेरी पल्टन का हिस्सा रहे थे।

Story first published: Saturday, June 2, 2018, 11:27 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+