For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Pro Kabaddi League 2018: बी श्रेणी में सबसे महंगा बिका ये खिलाड़ी, बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल की धूम अब समाप्त हो चुकी है ऐसे में अब सभी का ध्यान देश की सबसे बड़ी दूसरी लीग यानी की प्रो कबड्डी लीग पर है। बुधवार और गुरुवार को मुंबई में कबड्डी के खिलाड़ियों की बोली लगी, और इस नीलामी में पिछले कई सालों के रिकॉर्ड भी टूट गए। गौरतलब हो की पीकेएल की यह छठीं लीग होने जा रही है। इस नीलामी में रेडर प्रशांत कुमार राय प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के इतिहास में सबसे अधिक बोली हासिल करने वाले बी श्रेणी के खिलाड़ी बने जब यूपी योद्धा ने गुरुवार को उन्हें 79 लाख रुपए में खरीदा। गौरतलब हो की मोनू गोयत बुधवार को पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे जब उन्हें हरियाण स्टीलर्स ने एक करोड़. 51 लाख रुपए में खरीदा था।

भारतीय खिलाड़ियों का रहा बोलबालाः खबरों की मानें तो प्रशांत के अलावा बी श्रेणी में चंद्रन रंजीत को दबंग दिल्ली ने 61 लाख, 25 हजार रुपये जबकि विकास खंडोलिया को हरियाणा स्टीलर्स ने 47 लाख रुपए में खरीदा। गौरतलब हो की बुधवार को नीलामी के पहले दिन छह खिलाड़ियों के लिए टीमों ने एक करोड़ रुपए से अधिक की बोली लगाई थी। इसमें मोनू गोयत पर सबसे अधिक 1 करोड़ 51 लाख का दांव हरियाणा स्टीलर्स ने चला वहीं सबसे महंगे खिलाड़ी ईरान के फजल अत्राचली रहे जिनको यू मुंबा ने 1 करोड़ में खरीदा था। 5 भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 1 करोड़ से ज्यादा की कीमत पाई। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कबड्डी देश में आईपीएल और आईएसएल के बाद सबसे फेमस गेम बनने की ओर अग्रसर है।

Story first published: Friday, June 1, 2018, 10:30 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+