हैदराबाद। प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में बुधवार को गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों की बीच कांटे की टक्कर में ये मैच टाई पर खत्म हुआ। यह इस सीजन का पहला मैच है, जो बेनतीजा खत्म हुआ। गाचीबावली स्टेडियम में हुए मैच का आखिरी स्कोर 27-27 रहा।
मैच में गुजरात ने अच्छी शुरुआत की और शुरू में 4-0 की बढ़त बना ली, इसके बाद हरियाणा ने वापसी की और स्कोर 8-8 से बराबर कर लिया। इसके बाद गुजरात ने फिर बढ़त बनाई। हाफ टाइम तक गुजरात ने 11-8 की बढ़त ली हुई थी। दूसरे हाफ में एक बार फिर गुजरात ने बढ़त बनाई। गुजरात एक समय 22-17 से आगे हो गई लेकिन इसके बाद हरियाणा ने वापसी की और मैच टाई हुआ।
गुजरात की तरफ से सुकेश हेगड़े, सुनिल कुमार, परवेश और सचिन ने तीन-तीन अंक अर्जित किए। हरियाणा की तरफ से विकास खांडोला और सुरेंदर नाडा ने अपनी टीम के लिए सात-सात अंक जुटाए।