For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Pro Kabaddi 2018: तमिल थलाइवाज को बेंगलुरु बुल्स ने हराया, थलाइवाज की लगातार पांचवीं हार

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी के छठे सीजन में तमिल थलाइवाज का फ्लॉप शो लगातार जारी है।बेंगलुरु बुल्स ने बुधवार को सोनीपत में साउथ जोन की टीम तमिल थलाइवाज को 44-35 से हार दिया। बेंगलुरु की तरफ से पवन सेहरावत 16 अंक और काशिलिंग अदाके ने 12 अंक हासिल किए। इन खिलाड़ियों के दम पर टीम ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

तमिल थलाइवाज टीम की यह लगातार पांचवीं हार है। अजय ठाकुर ने मैच बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें अन्य खिलाड़ियों से सहयोग नहीं मिला।

इस मैच का बेस्ट रेडर पवन सेहरावत को चुना गया, जिन्होंने कुल 14 रेड में 14 अंक हासिल किए। वहीं, बेंगलुरु बुल्स के आशीष सांगवान को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने चार टैकल में कुल तीन अंक हासिल किए।

अजय ठाकुर के नेतृत्व वाली तमिल थलाइवाज के लिए यह प्रो कबड्डी का यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। पहले मैच में पटना पाइरेट्स के खिलाफ जीत का खाता खोलने वाली तमिल तलाइवाज ने छह में से पांच मैच गंवाए हैं। वहीं बेंगलुरु बुल्स ने अब तक खेले अपने दोनों ही मैचों में विपक्षी टीम को हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की है।

Story first published: Thursday, October 18, 2018, 9:50 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+