For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Pro Kabaddi 2018: बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा ने पुनेरी पलटन को चटाई धूल

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के छठवें सीजन के इंटर जोन चैलेंज वीक के एक मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को करारी मात दी। दूसरे हाफ में बेंगलुरु बुल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ 42-34 के अंतर से आसान जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में बेंगलुरु के रेडर पवन सेहरावत का जलवा रहा जिन्होंने अकेले दम पर 21 रेड प्वाइंट्स हासिल किए।

वहीं, हरियाणा स्टीलर्स के लिए विकास कंडोला ने सबसे ज्यादा 14 प्वाइंट्स हासिल किए। विकास के अलावा मोनू गोयत ने 9 प्वाइंट्स लिए। बावजूद इसके ये दोनों खिलाड़ी अपनी टीम को प्रो कबड्डी लीग के छठवें सीजन की छठवीं हार से नहीं बचा पाए। पहले कुछ मिनट के खेल की बात करें तो हरियाणा स्टीलर्स 3-2 से आगे थे लेकिन रोहित कुमार ने खेल के चौथे मिनट में शानदार खेल दिखाते हुए स्कोर बराबर कर दिया।

मजबूती के साथ शुरू किया दूसरा हाफ:

मजबूती के साथ शुरू किया दूसरा हाफ:

इस मुकाबले की खास बात ये रही कि पहले हाफ में टेकल प्वाइंट हासिल करने के लिए खिलाड़ियों का काफी मेहनत करनी पड़ी। बेंगलुरु बुल्स के रेडर्स ने पहले हाफ में जहां 2 टेकल प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं, हरियाणा स्टीलर्स के खाते में तीन टेकल प्वाइंट्स आए। इसके बाद मोनू गोयत ने 18वें मिनट में रेड कर दो प्वाइंट हासिल किए। इसी के साथ हरियाणा ने दो प्वाइंट(15-13) की लीड ले ली।

बेंगलुरु बुल्स ने अपना दूसरा हाफ मजबूती के साथ शुरू किया। दूसरे हाफ में सबसे पहले पवन सेहरावत ने 24वें मिनट में सुपर रेड की। इसके एक मिनट बाद बुल्स ने स्टीलर्स को ऑल आउट कर 21-17 से लीड हासिल कर ली। 28वें मिनट में फिर एक बार पवन ने सुपर रेड की और जीत के अंतर को 26-18 पर पहुंचा दिया।

विकास कंडोला ने बचाया:

विकास कंडोला ने बचाया:

विकास कंडोला ने दो रेड्स में चार प्वाइंट लिए और दो बार अपनी टीम को ऑल आउट होने से बचाया। हालांकि, बेंगलुरु बुल्स ने 32वें मिनट में फिर से स्टीलर्स को ऑल आउट कर 32-23 की बढ़त हासिल कर ली। वहीं, जब खेल के 5 मिनट बाकी थे तो बेंगलुरु बुल्स के पास 8 प्वाइंट की लीड थी। लेकिन खेल के 37वें मिनट में विकास कंडोला ने एक और रेड की जीत के अंतर को कम कर दिया।

प्रो कबड्डी लीग के अगले राउंड में पटना पाइरेट्स का सामना जयपुर पिंक पेंथर्स से होगा जबकि गुजरात फॉर्च्युनजाइंट्स तमिल थलाइवाज से भिड़ेगी।

 यूपी योद्धा ने पुनेरी पलटन को उन्हीं घर में हरा दिया:

यूपी योद्धा ने पुनेरी पलटन को उन्हीं घर में हरा दिया:

प्रो कबड्डी लीग 2018 के इंटर जोन चैलेंज वीक के एक दूसरे मैच में यूपी योद्धा ने पुनेरी पलटन को 29-23 से रौंद दिया। प्रशांत कुमार राय और श्रीकांत जाधव ने मिलकर 14 रेड प्वाइंट्स हासिल किए और यूपी योद्धा की एक और जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के कठिन पलों की बात करें तो यूपी योद्धा ने पुनेरी पलटन को उन्हीं घर में हरा दिया, जहां उन्हीं के समर्थक मैच देख रहे थे।

इस मुकाबले में सीजन के लीडिंग रेडर नितिन तोमर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। नितिन इस मैच में केवल पांच अंक हासिल कर पाए। श्रीकांत जाधव ने दो रेड प्वाइंट्स के साथ यूपी योद्धा का खाता खोला। लेकिन कुछ ही समय बाद पुनेरी पलटन ने स्कोर को 3-3 पर बराबर कर दिया। हालांकि, 8वें मिनट में यूपी योद्धा ने 8-4 की बढ़त हासिल कर ली जब प्रशांत कुमार ने 2 रेड्स में 4 प्वाइंट्स हासिल की।वहीं, नितिन तोमर को अपना खाता खोलने के लिए 9 मिनट इंतजार करना पड़ा। 14वें मिनट में नितिन तोमर ने 2 रेड प्वाइंट लिए और स्कोर को 8-7 पर लाकर खड़ा कर दिया। लेकिन पहले हाफ के बाद यूपी योद्धा 16-12 की बढ़त के साथ आगे निकल गए। बता दें कि यूपी योद्धा के लिए फर्स्ट हाफ के कु

Story first published: Thursday, October 25, 2018, 16:00 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+