For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Pro Kabaddi League 2018: गुजरात ने जयपुर और तमिल थलाइवाज ने यूपी को दी मात

नई दिल्ली। गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने प्रो-कबड्डी लीग के जोन-बी के एक मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया। गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 36-25 से धूल चटा दी। मैच की शुरुआत से ही गुजरात की टीम ने विरोधी टीम पर दबदबा बनाए रखा। इस पूरे मैच में एक भी पल ऐसा नहीं आया जब जयुपर पिंक पैंथर्स के पास एक अंक की भी बढ़त हुई हो। यही कारण रहा कि गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने ये मुकाबला जीत लिया।

दो बार ऑलआउट हुई जयपुर पिंक पैंथर्स

पहले हाफ में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स पर 14-13 की बढ़त बनाई। वहीं, दूसरे हाफ में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए जीत हासिल की। दूसरे हाफ में जयपुर की टीम ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाई। इस मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम को गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने दो बार ऑलआउट भी किया। गुजरात ने रेड से 14 और टैकल से 15 प्वाइंट हासिल किए।

तमिल थलाइवाज ने मेजबान यूपी योद्धा को दी पटखनी

इससे पहले तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धा के बीच प्रो-कबड्डी लीग के जोन-बी का मुकाबला शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ही खेला गया। इस मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 46-24 से करारी शिकस्त देकर एक और जीत अपने नाम की। प्रो कबड्डी लीग 2018 में घरेलू मैदान पर यूपी योद्धा टीम का ये पहला मुकाबला था, जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मैच की शुरुआत से ही यूपी की टीम ने मुकाबले से अपनी पकड़ खो दी थी।

पहले हाफ में तमिल थलाइवाज ने ली थी बढ़त

पहले हाफ के बाद तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धा के बीच 26-11 का अंतर था। हालांकि, दूसरे हाफ में यूपी योद्धा की टीम ने वापसी की भी लेकिन वह मैच में बढ़त बनाने में नाकामयाब रही। यहां तक कि खेल के आखिरी मिनट में मेजबान टीम ऑल आउट भी हो गई। तमिल थलाइवाज की ओर से अनुभवी डिफेंडर मंजीत छिल्लर ने आठ अंक हासिल किए। जबकि यूपी की ओर से रेडर प्रशांत कुमार राय ने सात अंक हासिल किए। यूपी योद्धा का का सामना शनिवार को बेंगलुरु बुल्स से होगा।

Story first published: Saturday, November 3, 2018, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+