Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Pro Kabaddi 2018: तमिल थलाइवाज की जबरदस्त शुरुआत, पटना पाइरेट्स को 42-26 से हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन का आगाज रविवार को हो गया। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई में तमिल थलाइवाज का सामना मौजूदा चैंपियन पटना पाइरेट्स के बीच खेला गया। पटाना पाइरेट्स की टीम इस सीजन में अपना खिताब बचाने के लिए उतरी है। मैच शुरू होने से पहले पटना पाइरेट्स को तगड़ी टीम माना जा रहा है लेकिन तमिल थलाइवाज ने अपने प्रशंसकों को नाराज नहीं किया और पटना पाइरेट्स को 42-26 से हरा दिया।



खेल के शुरुआत में पहली रेड में दोनों टीमों को कोई भी अंक नहीं मिले। इसके बाद खेल के चौथे मिनट में रनिंग हेंड टच लगाकर जसवीर ने पटना के मंजीत को बाहर कर दिया। इसके बाद तमिल की टीम काफी आत्मविश्वास से भरी लगी और लगातार लीड लेती चली गई।

पहले हाफ के बाद ही मुकाबला तमिल थलाइवाज के पक्ष में जाता दिखा । पहले हाफ के बाद स्कोर 8-26 हो चुका था। पटना के इस प्रदर्शन की उम्मीद किसी को नहीं थी। खेल के दौरान ऐसा लगा ही नहीं कि पटना डिफेंडिंग चैंपियन है। खेल के दौरान अजय ने 18 रेड में 14 अंक हासिल किए। इस पूरे मैच के दौरान पटना की टीम तीन बार ऑलआउट हुई।

Story first published: Monday, October 8, 2018, 12:18 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+