For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: बंगाल वारियर्स ने दर्ज की गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स पर पहली जीत

Pro Kabaddi League 2019: Bengal Warriors beats Gujarat Fortune Giants by 28-26| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 41वें मैच में गुजरात फॉर्च्युनजायंट्स का मुकाबला बंगाल वारियर्स के साथहुआ। अहमदाबाद के ट्रांसस्टैडिया के एका एरीना इंडोर स्टेडियम में हुए इस मैच में वारियर्स की टीम ने फॉर्च्युनजायंट्स को 28-26 से मात दे दी। यह बंगाल की फॉर्च्युनजायंट्स के ऊपर पहली जीत है। यह मैच काफी रोमांचक चला और अंतिम रेड पर मैच का फैसला हुआ।

इस रेड पर प्रपंजन ने एक सुपर टैकल को होने नहीं दिया और नाजुक मौके पर टच प्वाइंट हासिल कर लिए। प्रपंजन बंगाल की ओर से बेस्ट रेडर रहे और उन्होंने कुल 8 अंक जुटाए जबकि मोहम्मद नबीबख्श बंगाल के बेस्ट डिफेंडर साबित हुए जिन्होंने तीन प्रयासों में दो टैकल अंक हासिल किए।

इसके साथ ही अपने होम लेग में बड़े हवाई दावों के बाद गुजरात का खराब लगातार जारी है। इस टीम ने सीजन का आगाज लगातार तीन जीत के साथ किया था लेकिन अब उसको लगातार 5 हारों का भी सामना करना पड़ा है। बंगाल और गुजरात के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले हो चुके हैं जिसमें गुजरात ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है और बंगाल वारियर्स को आज पहली जीत नसीब हुई है।

मैच के शुरुआती स्तर पर फॉर्च्युनजायंट्स लगातार कांटे की टक्कर बनाते हुए चलते रहे। मैच में पहली बार बंगाल को बराबरी का मौका तब मिला विजिन ने सोनू की एक करो या मरो वाली रेड को टैकल डाउन कर दिया और दोनों टीमों का स्कोर 10-10 से बराबर हो गया।

उसके बाद बंगाल ने बढ़त लेनी शुरू कर दी। मोहम्मद नबीबख्श ने पॉवर का जबरदस्त गेम दिखाते हुए प्रवेश के सुपर टैकल के प्रयास को विफल कर दिया। उसके बाद प्रापंजन ने महत्वपूर्ण टच प्वाइंट बनाया जिससे गुजरात पर दबाव बढ़ना शुरू हो गया।

इसके बाद गुजरात ने प्रपंजन को मैच में पहली बार टैकल करके दो अंक जुटा लिए और दोनों टीमों के बीच फासला एक बार फिर से दो ही अंकों का रह गया। फिर गुजरात के डिफेंस ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शानदार वापसी की और मनिंदर सिंह को सुपर टैकल कर दिया गया और यहां पर स्कोर लेवल हो गया।

उसके बाद नबीबख्श ने सोनू को टैकल करके फिर से बंगाल की बढ़त कायम कर दी जो बाद में बंगाल की जीत का आधार भी बनी।

Story first published: Wednesday, August 14, 2019, 22:27 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+