For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019, Preview: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स और दिल्ली के बीच सीजन का 'दबंग' मुकाबला

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग 2019 में गुरुवार (1 अगस्त) को गुजरात फॉर्च्युन जायंट्स का मुकाबला दबंग दिल्ली से होने जा रहा है। दोनों ही टीमें सीजन 7 में बेहतरीन खेल दिखा रही हैं। गुजरात के लिए आने वाले मुकाबले खासे चुनौतीपूर्ण होने जा रहे हैं क्योंकि 2 अगस्त को उनको मेजबान यू मुंबा के साथ ही मुकाबला खेलना है। हालांकि गुजरात की टीम भी उम्दा खेल के जरिए किसी भी टीम को टक्कर देने का माद्दा रखती है। इस टीम को मिली दो जीतों बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धा के खिलाफ आई थी। खासकर यूपी के खिलाफ मिली जीत काफी असरदार थी (44-19).

टीम के कोच मनप्रीत का मानना है कि दिल्ली एक संतुलित टीम हैं। उनकी पास अच्छे रेडर भी हैं। उन्होंने कहा- हम वीडियो क्लिपिंग का विश्लेषण कर रहे हैं और अपनी रणनीती को अंजाम देंगे। हमारा डिफेंस अच्छा है। हमारा मकसद विपक्षी टीम के लीडिंग रेडार को छकाकर उनका मनोबल तोड़ना होगा।' बता दें कि दिल्ली का रेडिंग विभाग काफी अच्छा रहा है। सभी की नजर रेडर नवीन कुमार पर होगी, जिन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में सबसे ज्यादा 31 अंक अर्जित किए हैं। इसके अलावा रेडर चंद्रन रंजीत ने भी 3 मैचों में 18 अंक लेकर ध्यान अपनी ओर खिंचा है।

दबंग दिल्ली की टीम के लिए यह सीजन भी काफी शानदार रहा है, क्योंकि शुरुआती दो मुकाबलों में उसे एक-एक प्वाइंट से जीत दर्ज की। दिल्ली ने अब तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। दिल्ली ने पहले मैच में तेलुगू टाइटंस को 34-33 से हराया और फिर तमिल थलाइवाज के खिलाफ 30-29 से जीत दर्ज की। इसके बाद दिल्ली की टीम ने तीसरे मैच में हरियाणा के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और 41-21 से हराया। डिफेंस की बात करें तो जोगिंदर सिंह नरवाल ने प्रभावित किया है और तीन मैचों में 11 अंक अपने नाम किए है, जो इस मैच में भी कमाल कर सकते हैं।

वहीं गुजरात की ओर से रेडर रोहित गूलिया और सचिन तंवर, जबकि डिफेंडर में सुनील कुमार और प्रवेश भैंसवाल पर नजर रहेगी। जबकि डिफेंस में सुनील और प्रवेश ने दो मैचों में 8-8 अंक हासिल किए हैं। ऐसे में यह तो साफ है कि दोनों में से किसी भी टीम को सीजन की पहली हार का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार 7 बजकर 30 मिनट पर शाम में शुरू होगा।

Story first published: Thursday, August 1, 2019, 9:34 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+