नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 40वें मैच में यूपी योद्धा की टीम का मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स के साथ हुआ। अहमदाबाद के ट्रांसस्टैडिया के एका एरीना इंडोर स्टेडियम में हुए इस मैच में स्टीलर्स की टीम ने यूपी योद्धाओं को 36-33 से पराजित कर दिया। इस मैच से पहले दोनों ही टीमें जीत के साथ वापसी कर रही थी लेकिन बाज यहां पर हरियाणा के हाथ लगी।
इस मैच में यूपी की टीम सोमवार को बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ जीत के बाद काफी आत्मविश्वास के साथ उतरी थी लेकिन हरियाणा ने यूपी को हराकर अपनी जीत की हैट्रिक लगा दी है। हरियाणा की ओर से उसके कप्तान धर्मराज और विकास कंडोला ने एक बार फिर सुपर 10 हासिल करते हुए अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।
Shaan se Steelers aur unki shaandaar jeet! 😎@HaryanaSteelers claim the honours in #UPvHAR, winning 36-33!
— ProKabaddi (@ProKabaddi) August 14, 2019
Stay tuned to Star Sports and Hotstar for more #VIVOProKabaddi Season 7 action! #IsseToughKuchNahi
जबकी यूपी की टीम के डिफेंस के लचर प्रदर्शन के चलते यह मैच हाथ से निकल गया। यूपी के डिफेंस ने नाजुक मौकों पर उसका साथ छोड़ दिया। यहां तक की श्रीकांत जाधव का शानदार प्रयास भी नाकाफी साबित हुआ। अब ओवरऑल हेड टू हेड मुकाबलों में हरियाणा को यूपी पर 2-1 से बढ़त हासिल हो गई है।
इस मैच में यूपी की टीम ने शुरुआती तौर पर बनाई लीड को ज्यादा समय तक अपने पास नहीं रहने दिया और जल्द ही हरियाणा स्टीलर्स मैच पर हावी हो गए। हाफ टाइम का स्कोर होने तक हरियाणा की टीम ने 16 अंक हासिल किए थे और यूपी के पास 12 अंक थे।