For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: जयपुर पिंक पैंथर्स ने अंतिम मिनट में पलटी बाजी, बंगाल वारियर्स को दो अंक से हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स और बंगाल वारियर्स के बीच कांटे का मुकाबला होने की पूरी संभावना जताई जा रही थी और हुआ भी वैसा ही। सीजन के 13वें मुकाबले में इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें अंतिम मिनट में जयपुर की टीम ने मैच का पासा पलटते हुए 2 अंक से जीत दर्ज कर ली। पिंक पैंथर्स की टीम ने यह मैच 27-25 से अपने नाम किया।

27 जुलाई को हुए इस मैच से पहले इन दोनों ही टीमों ने अपने-अपने ओपनिंग मैच ना केवल जीते थे बल्कि विपक्षियों को बुरी तरह से धूल चटाई थी। यह जयपुर की लगातार दूसरी जीत और बंगाल की पहली हार है। हालांकि मैच के पहले 5 मिनट तक बंगाल ने 4-0 से लीड बनाए रखी थी और जयपुर खाता तक ना खोल सका था। लेकिन 17वें मिनट तक जयपुर ने बंगाल की बराबरी पर कर ली थी, इसके बावजूद पहले हाफ का अंत बंगाल ने 14-10 के साथ किया।

बंगाल आगे भी अपनी लीड को बरकरार रखता हुआ समापन की ओर बढ़ रहा था और 29वें मिनट तक जयुपर 5 अंक पीछे था। बंगाल की टीम को इस दौरान जयपुर ने और ज्यादा बढ़त नहीं लेने दी और साथ ही अंत तक मोमेंटम अपने पाले में करते हुए बंगाल की बराबरी भी कर ली। आखिरकार जयपुर को अंतिम मिनट में बंगाल वारियर्स को ऑलराउट करने में कामयबी मिली और विजश्री भी पिंक पैंथर्स के हाथ लगी।

इससे पहले जयपुर ने अपने चिर प्रतिद्वंदी यू मुंबा को 42-23 के बड़े अंतर से धूल चटाई थी। उस मैच में अमित हुड्डा ने 5 और कप्तान दीपक निवास हु़ड्डा ने सुपर 10 हासिल किया था। जबकि बंगाल की टीम ने भी यूपी योद्धा को 48-17 के भारी अंतर से रौंदकर जीत की शुरुआत की थी।

Story first published: Saturday, July 27, 2019, 22:31 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+