For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: पुणेरी पल्टन को 33-23 से पटककर मुंबा ने जीत से की होम लेग की शुरुआत

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन में यू मुंबा ने अपने होम लेग की शानदार शुरुआत करते हुए जीत से आगाज किया। मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडौर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यू मुंबा ने पुणेरी पल्टन को पटक दिया है और 33-23 के अंतर से मुकाबला जीतकर इस सत्र मे अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है। मुंबा ने पहले मैच में तेलुगू टाइटंस को 31-25 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में उसको जयपुर पिंक पैंथर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

मैच की बात करें तो मुकाबले के पहले 5 मिनट दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही। पहले हाफ तक दोनों ही टीम के रेडर्स कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि मुंबई ने 11-9 से लीड अपने पास बनाए रखी।

दूसरे हाफ के 70वें मिनट पर पुणे को पहली बार ऑलआउट का सामना करना पड़ा, जहां से मुंबई ने मैच में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। इसके बाद पुणे को एक और बार ऑलआउट होना पड़ा किया। यहां से पुणे मैच बचा नहीं सका क्योंकि तब तक मुंबई ने 10 अंक की लीड बना ली।

अंकतालिका पर नजर डालें, तो मुंबई 3 में से 2 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। जबकि पुणे शुरुआती दोनों मैच हारकर 11वें पायदान पर मौजूद है। पलटन की टीम को पहला मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने 34-24 से हराया था। मुंबई ने अपना अगला मैच 28 जुलाई को बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है।

Story first published: Saturday, July 27, 2019, 21:29 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+