For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल की तरह बढ़ रहा है पीकेएल का जलवा, जानिए कुछ शानदार फैक्ट्स

नई दिल्ली। आईपीएल 11 मुकाबला अब समाप्त हो चुका है, वहीं देश की सबसे दूसरी सबसे बड़ी लीग की तैयारियां भी जोरों पर हैं। बात कर रहे हैं प्रो कबड्डी लीग की, इस प्रतियोगिता के छठीं लीग की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मुंबई में हुए दो दिन की नीलामी में इस बार खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और इस नीलामी ने यह साबित कर दिया की आने वाले दिनों में पीकेएल का जलवा भी देश और दुनिया में आईपीएल की तरह ही देखने को मिला। इस बार निलामी प्रकियां में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 1 करोड़ से ज्यादा की कीमत पाई। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कबड्डी देश में आईपीएल और आईएसएल के बाद सबसे फेमस गेम बनने की ओर अग्रसर है। दूसरे दिन नीलामी प्रकिया में सभी 12 टीमों ने 422 खिलाड़ियों के पूल से अपनी-अपनी टीम चुन ली। भारत के मोनू गायत ने इतिहास रचते हुए सबसे बड़ी बोली पाई। वे कबड्डी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। गायत को हरियाणा स्टीलर्स ने 1.51 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं अगर आईपीएल 11 के कुछ अच्छे खिलाड़ियों की बात करें तो उनकी नीलामी और कबड्डी के खिलाड़ियो की कमी में कुछ खास अंतर नहीं दिखता है बल्कि कई खिलाड़ियों की कमाई तो इन खिलाड़ियों से बेहद कम है। ऐसे में ये कहा जा सकता है की पीकेएल का भी खेल भारत में तेजी से उभरता हुआ खेल है।

कुछ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज

कुछ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज

इस सीजन अगर आईपीएल की बात करें तो कुछ गेंदबाज ऐसे भी रहे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और उनकी कीमत भी आईपीएल के इस मुकाबले में बेहद कम रही जैसे चेन्नई के सेमीफाइनल और फाइनल मैच में अपनी गेदबाजी का जलवा बिखेरने वाले लुंगिसानी निगिडी व दीपक चाहर को भी उऩकी टीम ने केवल 50 लाख और 80 लाख रुपये में ही शामिल किया। वहीं नेपाल के 17 वर्षीय शानदार गेंदबाज जिन्होंने सभी को प्रभावित किया संदीप लमीक्षाने को भी आईपीएल में महज 20 लाख की रकम में शामिल किया गया है। मयंक मार्कंडेय ने इस सीजन मुंबई के लिए कमाल की गेंदबाजी की और इन्हें टीम में केवल 20 लाख रुपये में ही शामिल किया गया। वहीं न्यूजीलैंड के शानदार खिलाड़ी को आरसीबी ने 1 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया

बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन और कीमत

बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन और कीमत

इस आईपीएल सीजन की अगर बात करें तो यह सीजन युवा बल्लेबाजों के लिए बेहद खास रहा लेकिन उऩकी कीमत कुछ खास कमाल की नहीं रही है। दिल्ली के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की अगर बात करें तो इस सीजन इस बल्लेबाज ने कुछ कमाल की पारियां खेली और सभी को प्रभावित किया लेकिन उन कीमत महज 1 करोड़ 20 लाख ही रही। वहीं भारत के शानदार आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को 50 लाख में राजस्थान की टीम ने शामिल किया। वहीं पंजाब की टीम ने शानदार बल्लेबाज मनोज तिवारी को 1 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया।

पीकेएल में 5 खिलाड़ी बने करोड़पति

पीकेएल में 5 खिलाड़ी बने करोड़पति

वहीं पीकेएल की अगर बात करें तो यह खेल भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अगर इस सीजन हुई नीलामी की बात करें तो 5 भारतीय खिलाड़ी और एक विदेशी खिलाड़ी को 1 करोड़ या उससे ज्यादा में टीम में शामिल किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा मोनू गोयात की कीमत रही जिनको हैदराबाद ने 1 करोड़ 51 लाख में शामिल किया वहीं रिशांक देवडिगा को 1 करोड़ 11 लाख, दीपक हुड्डा को 1.15 करोड़, नितिन तोमर 1.15 करोड़,राहुल चौधरी को 1.29 करोड़ में इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया है।

Story first published: Friday, June 1, 2018, 13:46 [IST]
Other articles published on Jun 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+