Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कार की दरकार : पाक कोच

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप में पाकिस्तानी टीम का कमोबेश वही हाल है जो मेजबान भारत का है। दोनों टीमें अंतिम चार में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। ऐसे में पाकिस्तानी टीम के कोच शाहिद अली खान का कहना है कि कोई चमत्कार ही उनकी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका के साथ शनिवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले पूल-बी के मुकाबले से पहले खान ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि वह अपनी टीम से बाकी बचे दो मुकाबलों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि वे यह मानकर खेलें कि उनके अंतिम चार में पहुंचने की की संभावना पूरी तरह बनी हुई है।

बकौल खान, "हमारा रास्ता कठिन जरूर है लेकिन मैं जानता हूं कि चमत्कार कभी भी हो सकता है। यही सोचकर हम अपने अगले दोनों मैच जीतना चाहते हैं। समीकरण कभी भी बदल सकते हैं। अगर हम अंतिम-चार में नहीं भी पहुंच सके तो हमारा प्रयास पांचवां स्थान पाना होगा। फिलहाल तो हम अगले दोनों मैचों पर ध्यान लगाए हुए हैं।"

पाकिस्तानी टीम अपना पहला मैच भारत के हाथों हार गई थी। उसके बाद हालांकि उसने स्पेन को हराकर तीन अंक जुटाए थे लेकिन तीसरे मैच में उसे इंग्लैंड के हाथों एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। वह पूल-बी में तीन अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत के भी तीन अंक हैं लेकिन गोल अंतर के कारण वह बेहतर स्थिति में है।

आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले पांचवें मुकाबले के बारे में खान ने कहा कि आस्ट्रेलिया को हराना बेहद कठिन है लेकिन उनकी टीम इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार है।

खान ने कहा, "अब तक के प्रदर्शन को देखा जाए तो आस्ट्रेलिया की टीम में नई तरह की उर्जा दिख रही है। पहले मैच में इंग्लैंड से हारने के बाद यह टीम काफी आक्रामक हो गई है। इस टीम को हराना कठिन है लेकिन हमारे पास और कोई चारा नहीं है। हम उससे भिड़ने के लिए तैयार हैं।"

अपनी टीम के प्रदर्शन के बारे में खान का कहना है कि रक्षापंक्ति की कमियां भारत और इंग्लैंड के खिलाफ उजागर हुई हैं और उन्हें दुरुस्त किए बगैर आगे नहीं बढ़ा जा सकता।

खान बोले, "किसी भी अच्छी टीम को हराने का मूल मंत्र यह है कि उसे अपने क्षेत्र में घुसने न दिया जाए और उस पर लगातार आक्रमण बना रखा जाए। इसके लिए रक्षापंक्ति का मजबूत होना जरूरी है लेकिन दो मैचों में हमारी रक्षापंक्ति ने खराब प्रदर्शन किया। हमारी कोशिश होगी कि हम कम से कम आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी रक्षापंक्ति को दुरुस्त करें।"

इस वर्ष के संभावित विजेता के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि चार टीमें-आस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंग्लैंड और हॉलैंड इस दौड़ में शामिल हैं। चारों टीमों सशक्त हैं लेकिन जीतना तो किसी एक को ही है।

उन्होंने कहा, "मेरी नजर में जर्मनी और आस्ट्रेलिया के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा लेकिन अगर इस दौड़ में इंग्लैंड और हालैंड भी शामिल हो जाएं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि दोनों टीमों ने अब तक शानदार खेल दिखाया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+