सैमी और रॉच ने जिंबाब्वे को किया पस्त
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम 31.5 ओवरों में 104 रन ही बना सकी।
जिंबाब्वे के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। हामिश मास्काद्जा (35) सर्वोच्च रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। प्रास्पर उत्सेया 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। ब्रेंडन टेलर ने 19 रनों का योगदान दिया।
वेस्टइंडीज की ओर से ड्वेन ब्रावो ने भी दो विकेट झटके। इस जीत के साथ मेजबान टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे हो गई है। जिंबाब्वे ने पहला मैच तीन रन के अंतर से जीता था।
सैमी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वेस्टइंडीज के लिए शिवनारायण चंद्रपॉल ने सर्वाधिक 58 रन बनाए जबकि कप्तान क्रिस गेल ने 33, एड्रियन बाराथ ने 35 और ब्रावो ने 24 रन जोड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications