न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया के सामने रखा 239 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे 44.1 ओवरों में 238 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।
न्यूजीलैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम ने सर्वाधिक 61 रन बनाए जबकि मार्टिन गुपटिल ने 30 और डरेल टफी ने 34 रनों का योगदान दिया। मैक्लम ने अपनी 75 गेंदों की पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए।
आस्ट्रेलिया की ओर से नेथन हारित्ज ने तीन और जेम्स होप्स, शेन वॉटसन तथा मिशेल जानसन ने दो-दो विकेट लिए। रेयान हैरिस को एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने दो ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर सात रन बना लिए हैं। ब्रैड हेडिन खाता खोले बगैर पेवेलियन लौटे। वॉटसन दो और कप्तान पोंटिग तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications