प्रो कबड्डी लीग: बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को चखाया सीजन की पहली हार का स्वाद
नागपुर। प्रो कबड्डी लीग के सीजन पांच में शानदार प्रदर्शन कर रहे यूपी योद्धा को रविवार को खेले गए मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा। बंगाल ने यूपी को एकतरफा अंदाज में 40-20 से बुरी तरह हरा दिया। बंगाल वॉरियर्स की ये लगातार दूसरी जीत है तो यूपी योद्धा को तीन मैचों में ये पहली हार मिली है।
पहले हाफ के खत्म होने के साथ ये लगने लगा था कि यूपी को अपनी पहली बार मिलने वाली है। बंगाल वॉरियर्स 22-8 की मजबूत बढ़त के साथ दूसरे हाफ में गया था। दूसरे हाफ में यूपी की वापसी नहीं हो सकी और नतीजा एक बड़े अंतर से बंगाल के पक्ष में रहा। इस जीत से बंगाल वॉरियर्स को 5 अंक मिले हैं।
बंगाल वॉरियर्स के लिए विनोद कुमार ने आठ अंक जुटाए तो जैंग कुन ली ने सात और मनिंदर सिंह ने छह अंक हासिल किए। यूपी योद्धा की तरफ से सुरेंदर सिंह ने पांच अंक हासिल किए लेकिन टीम के दूसरे साथी सुरेंदर सिंह का साथ नहीं दे सके और टीम बुरी तरह से मैच हार गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
