समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जोंस ने बीते साल नवंबर में ऐलान किया था कि वह बास्केटबाल में अपना करियर शुरू करेंगी। 34 वर्षीय जोंस कॉलेज स्तर पर बास्केटबाल की एक बेहतरीन खिलाड़ी थीं।
जोंस अब 'तुलसा शॉक' की ओर से खेलेंगी। उन्होंने कहा, " डब्ल्यूएनबीए की महिला खिलाड़ी दुनिया की सबसे अच्छी बास्केटबाल खिलाड़ी होती हैं। मैं इनके साथ खेलने के मौके का स्वागत करती हूं।"
अगर डोपिंग विवाद को छोड़ दें तो बतौर एथलीट जोंस का करियर शानदार रहा। उन्होंने सिडनी ओलंपिक में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।