प्रो कबड्डी लीग 2017: दबंग दिल्ली ने जयुपर पिंक पैंथर्स को 30-26 से हराया
हैदराबाद। प्रो कबड्डी लीग के 5वें सीजन के दूसरे दिन शनिवार को खेले गए मैच में दबंग दिल्ली ने जयुपर पिंक पैंथर्स को 30-26 से हरा दिया। एक समय पिछड़ रही दिल्ली की टीम ने शानदार वापसी की और रोमांचक मैच को अपने नाम कर लिया।
हैदराबाद के गाचीबावली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मिराज शेख की कप्तानी में दबंग दिल्ली हाफ टाइम तक जयपुर से सात अंक से पिछड़ रही थी लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली ने जयपुर को पछाड़ते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
पूरे मैच में कभी एक टीम को कभी टीम बढ़त बनाती रही। शुरुआत में दिल्ली ने बढ़त ली लेकिन फिर जयपुर ने बढ़िया खेल दिखाते हुए हाफ टाइम तक स्कोर 16-9 से अपने पक्ष में कर लिया। दूसरे हाफ में दंबग दिल्ली का खेल बदला हुआ दिखा और रोमांचक मैच का अंत दिल्ली के पक्ष में हुआ।
इससे पहले शुक्रवार को अपने पहले मैच में तेलुगु टाइटन्स ने तमिल थलाइवा को 32-37 से हराया तो पनेरी पल्टन ने यू मुंबा 32-21 से शिकस्त दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
