हॉकी विश्व कप : पाक टीम के सभी खिलाड़ियों ने की संन्यास की घोषणा (लीड-1)
गुरुवार को 11वें और 12 वें स्थान के लिए कनाडा के साथ खेले गए प्ले आफ मुकाबले में 2-3 से हारने के एक घंटे बाद पाकिस्तान के मीडिया मैनेजर शहजाद मलिक ने एक बयान जारी कर टीम के निर्णय की घोषणा की।
बयान के मुताबिक, हॉकी विश्व कप में खराब प्रदर्शन के चलते टीम के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा की।
पाकिस्तानी हॉकी टीम के कप्तान जीशान अशरफ के हवाले से कहा गया, "सभी 18 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने का निर्णय लिया।"
अशरफ ने पाकिस्तान हॉकी संघ (पीएचएफ) की प्रशंसा करते हुए कहा कि संघ ने खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन अफसोस है कि खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर सके।
संन्यास की घोषणा करने वाले खिलाड़ियों में नासिर अहमद, सलमान अकबर (गोलकीपर), जीशान अशरफ, सोहैल अब्बास, मुहम्मद राशिद (डिफेंडर), मुहम्मद इरफान, वसीम अहमद, मुहम्मद इमरान, फरीद अहमद, सज्जाद अहमद (मिडफील्डर), रेहान बट्ट, शकील अब्बासी, अब्दुल हसीम खान, मुहम्मद जुबैर, अख्तर अली, उमर भुट्टा, अब्बास हैदर और मुहम्मद रिजवान (फारवर्ड) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications