प्रो कबड्डी लीग 2017: गुजरात को हरा पटना पाइरेट्स ने तीसरी बार जीता खिताब
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2017 के फाइनल में पटना पाइरेट्स ने गुजरात फॉरच्यून जायंट्स को हराकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। पटना पाइरेट्स ने यब मुकाबला 55-38 से जीता। पटना पाइरेट्स ने इससे पहले प्रो कबड्डी लीग के सीजन-3 और सीजन-4 में भी खिताब अपने नाम किया था। पांचवे सीजन में यह खिताब जीत पटना ने जीत की हैट्रिक लगा दी।
पटना की तरफ से कप्तान प्रदीप नारवाल ने शानदार खेल दिखाया। स्टार रेडर प्रदीप नारवाल ने मैच में कुल 24 रेड जिसमें से उन्हें 19 में सफलता मिली। प्रदीप के अलावा पटना की तरफ से मोनू गोयत ने भी नौ अंक हासिल किए। गुजरात की तरफ से सचिन तंवर ने जरूर 11 अंक हासिल कर पटना की बढ़त को कुछ कम की लेकिन अंत में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा
बता दें कि गुजरात ने क्वालिफायर में बंगाल वॉरियर्स को 42-17 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं पटना की टीम में एलिमिनेटर के दूसरे मैच में कप्तान प्रदीप नरवाल के शानदार खेल के दम पर वॉरियर्स को करीबी मुकाबले में 47-44 से हराया। तीन महीनों तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में 12 टीमें 137 मुकाबलों में भिड़ चुकी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
