समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' ने वेबसाइट 'राडार ऑनलाइन' के हवाले से खबर दी है कि पिछले वर्ष नवंबर में अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद वुड्स ने अपनी मॉडल पत्नी का पहली बार चुंबन लिया।
एलिन और वुड्स टेनिस खेलने के लिए एक साथ जुटे थे। मैच के बाद दोनों को काफी करीब देखा गया और इसी दौरान वुड्स ने अपनी पत्नी का चुंबन लिया।
एक सूत्र ने बताया, "दोनों काफी देर तक एक दूसरे के गले लगे रहे। इसके बाद दोनों ने लोगों की परवाह किए बैगर एक दूसरे का चुंबन भी किया। "
वुड्स के लिए खुशी की बात यह है कि एलिन सारे गिले-शिकवे भुलाकर उनके पास लौट आई हैं। दोनों फिलहाल इल्सवर्थ स्थित अपने पुश्तैनी घर में अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
वुड्स के अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद एलिन ने उन्हें तलाक देने का मन बना लिया था लेकिन वुड्स के सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के बाद उन्होंने वुड्स को माफ कर दिया।
वुड्स ने पिछले महीने मीडिया के सामने कहा था कि वह अपनी पत्नी, दोस्तों, परिजनों, प्रशंसकों और प्रायोजकों से अपने गलत कार्यो की माफी मांगते हैं। वुड्स ने खुद को एक उदाहरण के तौर पर पेश करने का संकल्प लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।