प्रो कबड्डी लीग: शुक्रवार से शुरू होगा कबड्डी का दंगल, ये है कार्यक्रम

नई दिल्ली। प्रो-कबड्डी लीग का पांचवा सीजन कल यानी 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि इस बार टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा। इसमें 11 राज्यों की टीमों के बीच 130 से अधिक मैच खेले जाएंगे। पिछले चार सीजन में आठ टीमों ने इसमें शिरकत की थी लेकिन इस बार चार नई टीमों के आने से टूर्नामेंट बड़ा हो गया है।

इस साल नितिन तोमर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वह सिर्फ पांचवे सीजन नहीं, बल्कि प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने हैं। पहली बार लीग में शामिल हो रही उत्तर प्रदेश की टीम ने उन्हें 93 लाख रुपए में खरीदा है।

पिछले चारों सीजन में दबंग दिल्ली, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पायरायट्स, बंगाल वॉरियर्स, तेलुगु टाईटंस, बेंगलुरु बुल्स, यू मुम्बा और पुनेरी पलटन टीमें खेलीं थीं। इनमें से पहला सीजन राजस्थान की टीम ने जीता, वहीँ दूसरा सीजन यू मुम्बा ने जीता था। हालांकि अगले दोनों सीजन पटना पायरायट्स ने जीते थे। तमिल थलाईवास, यूपी योद्धा, गुजरात फोर्चून जायंट्स और हरियाणा स्टीलर्स नाम से चार नई टीमें इस बार शामिल हुई हैं।

यहां देखें मैचों का लाइव प्रसारण:-
हिंदी के लिए- Star Sports 3, Star Sports HD 3 और Star Gold
इंग्लिश के लिए - Star Sports HD 2 और Star Sports 2
मराठी के लिए- Star Pravah (सिर्फ रविवार)
तेलुगु के लिए- Maa Movies
कन्नड के लिए- Suvarna Plus
ऑनलाइन के लिए- hotstar.com

Story first published: Thursday, July 27, 2017, 17:31 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+