प्रो कबड्डी लीग 2017: गुजरात ने दबंग दिल्ली को हराया
हैदराबाद। प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में मंगलवार को गुजरात फार्च्यून जायंट्स ने दबंग दिल्ली को 26-20 से हरा दिया। सुकेश हेगड़े की कप्तानी में गुजरत फार्च्यून जायंट्स ने सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है। गुजरात ने शुरूआत से ही मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाई जो आखिर तक कायम रही। हाफ टाइम तक गुजरात ने 15-5 से बढ़त बना ली थी, जो कि मैच के आखिर में 26-20 की रही।
गुजरात को इस जीत से 5 अंक मिले, वहीं दिल्ली को मैच से 1 अंक मिला। गुजरात के लिए फजल अत्राचली ने 4 और कप्तान सुकेश हेगड़े ने 3 अंक हासिल किए। राकेश नरवाल और सचिन ने 3-3 अंक हासिल किये। दबंग दिल्ली की तरफ से आर श्रीराम ने 5 जबकि आनन्द पाटिल ने 3 अंक अपनी टीम के लिए अर्जित किए।
दबंग दिल्ली ने अपने पहले मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स को 30-26 से हराया था, जिसमें दिल्ली के कप्तान मेराज शेख ने शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन इस मुकाबले में शेख उस लय में नजर नहीं आए और वो टीम को एक भी अंक नहीं दिला पाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
