पाकिस्तानी क्रिकेट साजिश का शिकार : पीसीबी प्रमुख
इस्लामाबाद, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के फिक्सिंग के मामले में लिप्त होने के ताजा आरोपों से परेशान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एजाज बट ने रविवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया पाकिस्तानी टीम के खिलाफ साजिश रच रहा है।
जियो टीवी के साथ रविवार को बातचीत में बट ने कहा, "हम इस मामले को 11 अक्टूबर को होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में उठाएंगे। हम पाकिस्तानी क्रिकेट को हाशिए पर धकेलने की कोशिशों को लेकर इंगलिश क्रिकेट बोर्ड से भी बात करेंगे।"
बट ने कहा, "मैं इन घटनाओं से तनाव महसूस कर रहा हूं, और हम इसका जल्द से जल्द कोई हल निकालना चाहेंगे।"
बट उस समय तिलमिला उठे, जब उनसे स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा उनकी टीम के सदस्यों के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों के बारे में पूछा गया।
उन्होंने कहा, "आपने अपनी ठीक से तैयारी नहीं की है। स्कॉटलैंड यार्ड की टीम द्वारा अभी तक कोई आरोप तय नहीं किया गया है।" उन्होंने कहा कि खिलाड़ी बेगुनाह हैं।
बट ने कहा, "फिक्सिंग स्कैंडल के मुद्दे पर पीसीबी को विश्वास में न लेने के लिए हम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ भी विरोध जताएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications