Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी विश्व कप: अर्जेटीना ने कनाडा को हराया

नई दिल्ली। विश्व कप हॉकी में पूल ए के तहत मंगलवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए एक मुकाबले में अर्जेटीना ने कनाडा को 4-2 से पराजित कर दिया।

इसके साथ ही विश्व कप में सातवें-आठवें स्थान के लिए अब भारत का मुकाबला अर्जेटीना से होगा। कनाडा अब 11वें-12वें स्थान के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगा जबकि नौंवे-10वें स्थान के लिए न्यूजीलैंड शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा।

जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा कोरिया

उधर पूल ए के एक मुकाबले में कोरिया ने नीदरलैण्ड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के बावजूद वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका। पूल ए में 11 अंकों के साथ जर्मनी शीर्ष स्थान पर है जबकि 10 अंकों के साथ नीदरलैण्ड ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। अंकों के मामले में कोरिया के भी 10 ही अंक हैं लेकिन गोलों के अंतर की वजह से वह सेमीफाइनल में स्थान नहीं बना सका।

सेमीफाइनल में गुरुवार को जर्मनी का मुकाबला पूल बी की इंग्लैण्ड से होगा और नीदरलैण्ड की टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता टीम कोरिया पिछले दो विश्व कप में चौथे स्थान पर रही थी लेकिन इस बार वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी। कोरिया अब पांचवे-छठे स्थान के लिए स्पेन से खेलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+