Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी विश्व कप : लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचा जर्मनी (लीड-1)

जयंत के. सिंह

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। शानदार फार्म में चल रही जर्मनी की टीम मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन इंग्लैंड को हराकर 12वें हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। मौजूदा चैम्पियन जर्मनी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांच से भरे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4-1 से पराजित किया। जर्मनी की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है।

विजेता टीम मध्यांतर तक इसी अंतर से आगे थी। मैच का पहला गोल जर्मनी ने छठे मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर पर किया। मौजूदा चैम्पियन टीम के लिए यह गोल जान मार्को मोंटाग ने किया। इस गोल की बदौलत जर्मन टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी थी।

इस गोल के बाद इंग्लैंड के खेमे में खलबली मच गई और उसकी ओर से बराबरी का गोल करने का प्रयास तेज हो गया। लेकिन उसकी मंशा रंग लाती नहीं दिख रही थी।

इसी बीच 11वें मिनट में जर्मनी के खिलाड़ी ओलीवर कार्न ने एक शानदार फील्ड गोल करके अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। कार्न का इस विश्व कप में यह दूसरा गोल है।

अगले आठ मिनट तक दोनों टीमों के बीच गोल करने के लिए रस्साकशी चलती रही। 19वें मिनट में इस प्रयास में इंग्लैंड को सफलता हासिल हुई। रिचर्ड स्मिथ ने अपनी टीम को मिले पेनाल्टी कार्नर पर गोल करके स्कोर 1-2 कर दिया।

लगातार तीसरा खिताब जीतने के लिए प्रयासरत जर्मनी की टीम को मानो इंग्लैंड का यह गोल किसी अपमान की तरह लगा। नतीजा हुआ कि उसने 31वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर के जरिए गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया। जर्मनी को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाने वाला यह गोल मार्टिन हेनर ने किया।

मध्यांतर के बाद दोनों टीमों के बीच गोल करने के लिए जबरदस्त घमासान हुआ लेकिन अगले 29 मिनट तक कोई गोल नहीं हो सका। 60वें मिनट में जर्मनी के लाइनस बट ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर अपनी टीम को 4-1 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में यही एक गोल हुआ। जर्मनी ने अपने हिस्से आए छह कार्नरों में से तीन को गोल में बदलने में सफलता हासिल की।

बहरहाल, इंग्लैंड की टीम 1986 विश्व कप का इतिहास दोहराने से चूक गई। उस वर्ष उसने सेमीफाइनल में जर्मनी को 3-2 से पराजित किया था। इसका कारण यह रहा कि आंकड़ों के लिहाज से और इस विश्व कप में प्रदर्शन के लिहाज से जर्मनी का पलड़ा भारी रहा।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच विश्व कप में पांच मुकाबले खेले गए थे, जिनमें से जर्मनी ने तीन मुकाबले जीते थे। एक मुकाबला बराबरी पर छूटा था जबकि 1986 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड विजयी रहा था।

1990 और 2006 विश्व कप के दौरान भी इंग्लैंड और जर्मनी की टीमें एक-एक बार आमने-सामने हुई थीं। मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन इंग्लैंड को इन दोनों मुकाबलों में तीसरी बार खिताब के लिए प्रयासरत जर्मनी के हाथों 1-2 से हार मिली थी।

जर्मनी ने 2002 और 2006 में लगातार दो बार खिताब जीता है। मौजूदा विश्व कप के अंतर्गत लीग स्तर में 12 टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। जर्मनी ही एकमात्र ऐसी टीम है, जिसे अब तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। जर्मनी ने पूल-ए के पांच मैचों में तीन जीत हासिल की जबकि हालैंड और दक्षिण कोरिया के खिलाफ उसका मुकाबला बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+