प्रो कबड्डी लीग 2017: पटना पायरायट्स ने तेलुगु टाईटंस को दी करारी शिकस्त
हैदराबाद। प्रो कबड्डी लीग के 5वें सीजन के दूसरे दिन शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में पटना पायरायट्स ने तेलुगु टाईटंस को आसानी से हरा दिया। पटना ने इस मैच को 35-29 से अपने नाम किया। मैच के शुरू में दोनों टीमें बराबरी का खेल दिखा रही थीं लेकिन दूसरे हाफ में पटना पायरायट्स ने तेलुगु टाईटंस को पूरी तरह खेल से बाहर कर दिया।
राहुल चौधरी की कप्तानी में तेलुगु टाइटंस ने शुक्रवार को खेले मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 32-27 से हराकर अपने अभियान की जोदार शुरुआत की थी लेकिन दो बार की चैंपियन प्रदीप नरवाल की अगुवाई वाली पटना पाइरेट्स से वो पार ना पा सके।
इससे पहले शनिवार को खेले गए पहले मैच में दबंग दिल्ली ने जयुपर पिंक पैंथर्स को 30-26 से हरा दिया। शुक्रवार को अपने पहले मैच में तेलुगु टाइटन्स ने तमिल थलाइवा को 32-37 से हराया तो पनेरी पल्टन ने यू मुंबा 32-21 से शिकस्त दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
