प्रो कबड्डी लीग 2017: पटना पाइराइट्स ने बेंगलुरू बुल्स को 46-32 से हराया
नागपुर। प्रो कबड्डी लीग के सीजन पांच में रविवार को खेले गए मुकाबले में पटना पाइरायट्स ने बेंगलुरू बुल्स को हराकर लगातार तीसरा मैच जीता। वहीं बुल्स की ये चार मैचों में लगातार दूसरी हार है। पटना ने इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर बनाते हुए मानकपुर स्टेडियम में खेले गए मैच में बेंगलुरू को 46-32 के अंतर से हराया। इससे पहले रविवार को हुए पहले मैच में इसी स्टेडियम में बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा के खिलाफ 40 का आंकड़ा छुआ था।
बेंगलुरू ने मैच में अच्छी शुरुआत की थी और शुरू में 3-0 की बढ़त भी बनाई थी लेकिन धीरे-धीरे पटना ने मैच पर अपना शिकंजा मजबूत कर लिया। पहले हाफ में पटना ने काफी बढ़त बनाा ली, पटना हाफ टाइम में 23-11 के स्कोर के साथ गई। दूसरे हाफ में भी पटना पाइरायट्स ने बढ़िया खेल दिखाया और खेल 46-32 से अपने नाम कर लिया। पटना पाइरायट्स के तीन मैचों में 15 अंक हो गए हैं।
पटना पाइरायट्स के लिए कप्तान प्रदीप नरवाल ने 15 अंक जुटाते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं मोनू गोयल और विनोद कुमार ने 7-7 अंक हासिल किए। बेंगलुरू बुल्स के लिए कप्तान रोहित कुमार ने 8 और अजय कुमार ने 6 अंक हासिल किए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
