प्रो कबड्डी लीग 2017: पल्टन ने मुंबा को दी करारी मात, 32-21 से जीता मैच
हैदराबाद। प्रो कबड्डी लीग के 5वें सीजन के दूसरे मैच में पुनेरी पल्टन ने यू-मुंबा को हराकर अपनी शुरुआत जीत से की। शुक्रवार (28 जुलाई) को हैदराबाद में खेले गए मैच में पल्टन ने मुंबपा को 33-21 से हराया। हालांकि मैच की शुरुआत में मुंबा 1 अंक लेकर आक्रामक रही लेकिन उसके बाद पल्टन ने पूरे मैच में उसे पीछे ही रखा। पल्टन ने पहले हाफ में ही 5-1 की बढ़त ले ली।
मुंबा की टीम इस अंतर का पीछा करने और पाटने की कोशिश में रही लेकिन वो सफल नहीं हो सकी। मैच के हाफ टाइम में पल्टन ने 17-10 की बढ़त बना ली। इतना ही नहीं दूसरे हाफ में तो पल्टन पूरी तरह से मुंबा पर हावी रही और अपने हिस्से में अंक जोड़ते हुए मैच जीत लिया। पल्टन ने इस मैच में रेड से 12 और टैकल से 15 अंक इकट्ठा किए। इसके साथ ही चार ऑल आउट और दो अतिरिक्त अंक हासिल किए।
मुम्बा ने रेड से 11 अंक और टैकल से 7 अंक हासिल किए। मुंबा के हिस्से में ऑल आउट का एक भी अंक नहीं आया लेकिन वो अतिरिक्त 3 अंक हासिल करने में सफल रही।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
