प्रो कबड्डी लीग 2017: पुनेरी पल्टन ने दी दबंग दिल्ली को शिकस्त
बेंगलुरू। प्रो कबड्डी सीजन पांच में शुक्रवार को खेले गए मैच में पुनेरी पलटन ने दबंग दिल्ली को हरा दिया। बेंगलुरू में खेले गए मैच में पलटन ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। पुनेरी पलटन ने दबंग दिल्ली को 26-21 से हराया। इस जीत से पुनेरी पलटन को पांच और दबंग दिल्ली को एक अंक मिला।
पलटन ने शुरुआती मिनटों में 3-0 की बढ़त ले ली थी। दिल्ली ने वापसी की लेकिन पल्टन ने फिर बढ़िया खेल दिखाते हुए स्कोर 6-3 कर लिया। पहले हाफ में पलटन 11-7 की बढ़त के साथ गई। दूसरे हाफ में भी दिल्ली की वापसी की कोशिशें नाकाफी साबित हुईं और वो मैच 26-21 से हार गई।
पुनेरी पलटन के लिए कप्तान दीपक निवास हुडा ने 7 अंक हासिल किए जबकि राजेश मोंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 अंक अर्जित किए। दिल्ली की तरफ से आनंद पाटिल ने सर्वाधिक आठ अंक लिए। दबंग दिल्ली के लिए कप्तान मेराज शेख अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
