सुरक्षा इंतजामों को लेकर दोहरे मापदंड : गिलक्रिस्ट

By Staff

शुक्रवार से शुरू हो रहे आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए किए गए भारत में सुरक्षा इंतजामों से खुश गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह अपने अनुभव के आधार पर कह सकते हैं कि भारत में सुरक्षा संबंधी कोई खतरा नहीं है और तीसरे संस्करण के लिए मुंबई सहित सभी आयोजन स्थलों पर बिल्कुल पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं।

गिलक्रिस्ट ने 'फॉक्स न्यूज' से बातचीत के दौरान कहा, "मेरा अनुभव कहता है कि भारत में खेलना पूरी तरह सुरक्षित है। यहां किए गए इंतजाम शानदार हैं। हमारी सुरक्षा के लिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहता है। आईपीएल की सुरक्षा की जिम्मेदारी निकोलस स्टेन नाम की सुरक्षा एजेंसी को दी गई है। हमें किसी प्रकार की चिंता नहीं है।"

राजस्थान रॉयल्स के साथ करार करने वाले अपने पूर्व साथी डेमियन मार्टिन द्वारा सुरक्षा मुद्दे पर सीए द्वारा दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाने के बारे में पूछे जाने पर गिलक्रिस्ट ने कहा कि मार्टिन काफी हद तक सही हैं क्योंकि सीए कई बार जानबूझकर सही हालात को समझना नहीं चाहता।

बकौल गिलक्रिस्ट, "मैं नहीं समझता कि सीए की कोई मजबूरी है। यह सच है कि वह हमारी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती है लेकिन उसे यह भी समझना चाहिए कि भारत जैसे सक्षम देश के लिए सुरक्षा इंतजाम करना कोई बड़ा काम नहीं। भारत किसी भी आयोजन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने में सक्षम है। इन बातों को लेकर सीए को थोड़ा लचीला रवैया अपनाना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, March 11, 2010, 1:39 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+