Pro Kabaddi 2017: यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटंस को 39-32 से दी मात, नितिन तोमर रहे हीरो
अहमदाबाद। प्रो कबड्डी लीग में अहमदाबाद में खेले गए जोन बी के मुकाबले में यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटन्स को 39-32 से हरा दिया। हालांकि तेलगू के कप्तान राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान राहुल चौधरी ने 12 अंक हासिल किये, लेकिन टीम को फिर जीत तक नहीं पहुंचा पाए। उनके अलावा रक्षित ने 6 और विशाल भारद्वाज ने 4 अंक हासिल किये। यूपी योद्धा के लिए कप्तान नितिन तोमर ने 10 और रिशांक देवाडिगा ने 6 अंक हासिल किये। इस जीत से यूपी योद्धा को 5 और तेलुगु टाइटन्स को 1 अंक मिला।
आपको बता दें कि यूपी योद्धा ने तेलगू टाइटन्स को दूसरी बार हराया है। इससे पहले एक अगस्त को हैदराबाद में खेले गए मैच में भी यूपी ने टाइटंस को 31-18 से हराया था। प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 के जोन-बी में शामिल टाइटंस को अब तक खेले गए आठ में से छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। सीजन के अपने पहले मैच में उसने जीत हासिल की थी, वहीं उसका एक मैच ड्रॉ रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
