For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Pro Kabaddi 2018: दिल्ली और गुजरात ने खेला ड्रॉ, तेलुगू टाइटंस ने जीत से की शुरुआत

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के छठे संंस्करण में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में दबंग दिल्ली और गुजरात फार्चूनजाइंट्स के बीच मंगलवार को 32-32 से बराबरी पर छूटा।दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने एक दूसरे को पस्त करने का कोई मौका नहीं छोड़ा लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा।

दिल्ली की तरफ से चंद्रन रंजीत ने शानदार खेल दिखाया और नौ अंक बनाए। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ रेडर चुना गया। गुजरात के सुनील कुमार को सर्वश्रेष्ठ रक्षक चुना गया।दिल्ली आखिरी एक मिनट तक एक अंक की बढ़त पर थी लेकिन गुजरात की टीम अंतिम क्षणों में यह अंक बनाकर मैच बराबर करने में सफल रही।

तमिल तलाइवाज बनाम तेलुगु टाइटंस

राहुल चौधरी के नौ और मोहसीन के सात अंकों की बदौलत तेलगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज को मंगलवार को 33-28 से हराकर प्रो कबड्डी लीग में विजयी शुरुआत की। तमिल थलवाइज की टीम से अमित हुड्डा ने इस मैच में सीजन 6 प्रो कबड्डी का पहला हाई 5 किया। तेलुगू टाइटंस ने पहले हाफ से ही तमिल थलाइवाज पर बढ़त बना ली थी, जो आखिरी तक रही। तेगुलू टाइंटस की ओर से राहुल चौधरी 20 रेड में सबसे ज्यादा 9 प्वॉइंट हासिल किए। तमिल की टीम ने अपने पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 42-26 के बड़े अंतरों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी। लेकिन दूसरे मैच में उसे यूपी योद्धा के हाथों 32-37 से हार का सामना करना पड़ा था और अब उसे तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।

Story first published: Wednesday, October 10, 2018, 12:44 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+