For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019 : बंगाल ने हरियाणा को हराकर प्लेऑफ में लगभग जगह की पक्की

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 97वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स को बंगाल वाॅरियर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। बंगाल ने 48-36 से मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही बंगाल ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। बंगाल की यह 17 मैचों में 10वीं जीत रही, जिसके साथ वह 63 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं 16 मैचों में 10 जीत के साथ 54 अंक लेकर तीसरे स्थान पर काबिज है।

इस मैच में बंगाल की तरफ से मैच में कप्तान मनिंदर सिंह ने सुपर 10 लगाया और सबसे ज्यादा 18 अंक बटोरे। वहीं बलदेव सिंह ने डिफेन्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हाई 5 सहित 6 अंक बटोरे। इस मुकाबले में बंगाल को 30 रेड प्वाइंट्स, 31 टैकल प्वाइंट्स, 6 आलआउट और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, हरियाणा को 29 रेड प्वाइंट्स, 5 टैकल प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

बंगाल ने मैच के पहले हाॅफ में ही हरियाणा पर दबदबा बना लिया था। पहले हाफ में हरियाणा की टीम दो बार ऑल आउट हुई और बंगाल ने 30-14 के साथ पहला हाफ खत्म किया। दूसरे हाफ में मनिंदर सिंह ने अपना सुपर 10 पूरा किया और बंगाल की जीत आसान कर दी।। हरियाणा की तरफ से विनय ने 14 और विकास कंडोला ने 9 अंक हासिल किए, लेकिन टीम को एकतरफा हार से नहीं बचा सके।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
बंगाल वॉरियर्स- रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े, मोहम्मद तागी महाली।
डिफेंडर: नवीन नरवाल, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी।
ऑलराउंडर: अविनाश एआर, आमिर धूमल, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

हरियाणा स्टीलर्स-
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, नवीन, प्रशांत कुमार राय, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, कुलदीप सिंह, प्रवीण।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

Story first published: Thursday, September 19, 2019, 23:21 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+