For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019 : बंगाल वाॅरियर्स ने दर्ज की तीसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में यू मुंबा को हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 32वें मुकाबवे में बंगाल वाॅरियर्स ने यू मुम्बा को हराकर पांच मैचों में तीसरी जीत दर्ज की। दोनों के बीच हुए इस मैच में बंगाल ने 2 अंकों से मैच जीता। मैच 32-30 अंकों के साथ खत्म हुआ। इस मैच में बलदेव सिंह के हाई पाइव ने बंगाल की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा रेडर के. प्रपंजन ने 6 और मनिंदर सिंह ने पांच अंक अपने नाम किया। यू मुंबा की ओर से अर्जुन देशवाल ने सुपर 10 लगाया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इसके अलावा डिफेंस में सुरेंद्र सिंह ने चार अंक अपनी टीम के लिए बटोरे।

यू मुंबा ने पहले हाफ में शुरुआत से ही दबाव बनाया और लगातार बढ़त बनाए रखा। पहले हाफ के 10वें मिनट में यू मुंबा ने बंगाल वॉरियर्स को ऑल आउट कर सात अंकों की बढ़त बना ली। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक स्कोर मुंबा के पक्ष में 16-11 था। दूसरे हाफ के शुरुआत में बंगाल वॉरियर्स ने बेहतरीन वापसी की और 22वें मिनट में यू मुम्बा को ऑल आउट करने के बाद स्कोर को 19-19 से बराबर कर दिया था, लेकिन यू मुम्बा ने भी बढ़िया वापसी की और 28वें मिनट में अर्जुन देशवाल के सुपर 10 की बदौलत बंगाल वॉरियर्स को फिर से ऑल आउट करके बढ़त को 6 अंकों का कर दिया।

हालाँकि बंगाल वॉरियर्स ने भी फिर से वापसी की और 36वें मिनट में यू मुम्बा सिर्फ एक अंक से आगे थी। 37वें मिनट में बंगाल ने यू मुम्बा को ऑल आउट किया और 31-28 से मैच में आगे हो गए। आखिरी रेड से पहले बंगाल एक अंक से आगे थी और अर्जुन देशवाल के असफल रेड से बंगाल ने जीत हासिल कर ली।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
यू मंबा की टीम :

रेडर : अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर : राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर : अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

बंगाल वॉरियर्स की टीम :
रेडर : भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर : नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर : आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

Story first published: Friday, August 9, 2019, 21:19 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+