For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

यू मुंबा को हराकर बंगाल ने अंक तालिका में दूसरा स्थान किया हासिल

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 85वें मुकाबले में बंगाल वाॅरियर्स ने यू मुंबा को 29-26 से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ बंगाल 53 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। यह उसकी 15 मैचों में 8वीं जीत रही। वहीं यू मुंबा 15 मैचों में 7 जीत के साथ 5वें स्थान पर है। उसके 43 अंक हैं। इस मुकाबले में बंगाल को 16 रेड प्वाइंट्स, 10 टैकल प्वाइंट्स, 2 आलआउट और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, यू मुंबा को 20 रेड प्वाइंट्स और 6 टैकल प्वाइंट्स मिले।

बंगाल की इस सीजन में यू मुंबा पर दूसरी जीत रही है। इससे पहले हुए मैच में बंगाल ने 32-30 से बाजी मारी थी। बंगाल वॉरियर्स की तरफ से सुकेश हेगड़े ने सबसे ज्यादा आठ अंक हासिल किए, वहीं डिफेन्स में मोहम्मद नबीबक्श और रिंकू नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। यू मुंबा के लिए अर्जुन देशवाल जोर लगाते दिखे जिन्होंने 15 अंक जुटाए लेकिन अन्य खिलाड़ियों का साथ ना मिल पाने के कारण वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

पहले हाफ के बाद बंगाल वॉरियर्स की टीम 16-13 से आगे थी। बंगाल वॉरियर्स ने 14वें मिनट में यू मुम्बा को ऑल आउट भी किया और मैच में 13-7 की बढ़त हासिल कर ली थी, हालाँकि अर्जुन देशवाल के बेहतरीन सुपर रेड की बदौलत पहले हाफ के अंत में यू मुम्बा ने बेहतरीन वापसी की और बंगाल के बढ़त को सिर्फ तीन अंकों का कर दिया। दूसरे हाफ में भी बंगाल वॉरियर्स ने अपने बढ़त को कायम रखा और अर्जुन देशवाल के जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद यू मुम्बा को बढ़त लेने का मौका नहीं मिला।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
यू मुंबा-
रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अयु मूत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

बंगाल वॉरियर्स-
रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े, मोहम्मद तागी महाली।
डिफेंडर: नवीन नरवाल, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी।
ऑलराउंडर: अविनाश एआर, आमिर धूमल, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

Story first published: Wednesday, September 11, 2019, 22:35 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+