Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोमांचक भरे मुकाबले में बेंगलुरु बुल्‍स ने बंगाल वॉरियर्स को हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 24वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्‍स ने रोमांचक भरे मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स को एक अंक से हरा दिया। बेंगलुरू ने 43 तो बंगाल ने 42 अंक बटोरे। इस मुकाबले में बेंगलुरू को 29 रेड प्वाइंट्स, 6 टैकल प्वाइंट्स, 4 आलआउट और 3 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, बंगाल को 31 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स और 4 आलआउट प्वाइंट्स मिले। लीग के इतिहास में इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 4 बार उतर चुकी थीं, जिसमें बंगाल वॉरियर्स ने हर बार बाजी मारी

डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु ने आखिरी 4 मिनट में बाजी पलटी और बंगाल से जीत छीन ली. जीत के नायक रहे पवन सहरावत जिन्‍होंने 29 अंक बटोरे. पटना लेग के दूसरे मैच में शनिवार को बंगाल की टीम पहले हाफ की समाप्ति तक 21-18 से आगे थी. दूसरे हाफ के 10वें मिनट तक भी बंगाल की टीम 10 अंकों की बढ़त के साथ 35-25 आगे थी। बेंगलुरु ने दूसरे हाफ के अंतिम मिनटों में जोरदार वापसी की। मैच के 36वें मिनट में बेंगलुरु ने 40-40 से बराबरी हासिल कर ली और फिर उसने लगातार तीन अंक लेते हुए बंगाल के मुंह से जीत छीन ली।

बेंगलुरु की जीत के हीरो रहे पवन ने मैच में सबसे ज्यादा 29 अंक लिए। उनके अलावा सौरभ नंदल ने छह अंक लिए। बेंगलुरु की चार मैचों में यह दूसरी जीत है। बेंगलुरु को रेड से 31, टैकल से आठ और ऑलआउट से चार अंक मिले। बंगाल के लिए के प्रापंजन ने 12 और मनिंदर ने 11 अंक लिए।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
बंगाल वॉरियर्स

रेडर : भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर : नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर : आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

बेंगलुरु बुल्स
रेडर : बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर : मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर : आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

Story first published: Saturday, August 3, 2019, 23:56 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+