Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रो कबड्डी लीग 2019 : बेंगलुरू बुल्स ने तेलुगु टाइटंस को बुरी तरह से हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 31वें मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स ने तेलुगु टाइटंस को हरा दिया है। बेंगलुरू ने 47-26 से मैच जीता। इस सीजन में जहां बेंगलुरू की 5 मैचों में चाैथी जीत रही तो तेलुगु जीत का खाता भी नहीं खोल सका। यह उसकी सीजन में 6 मैचों में पांचवीं हार रही। तेलुगू टाइटंस ने यूपी योद्धा के खिलाफ ड्रॉ खेला था। मैच में बेंगलुरु बुल्स की तरफ से पवन सहरावत ने सबसे ज्यादा 17 अंक लिए और साथ ही उन्होंने अपने 400 रेड पॉइंट भी पूरे किये।

इस मैच में बेंगलुरु बुल्स ने मैच के पहले मिनट में ही बढ़त बना ली थी, लेकिन तेलुगू टाइटंस ने वापसी की और तीसरे मिनट में स्कोर 5-3 कर दिया। हालांकि इसके बाद बेंगलुरु ने वापसी करते हुए बढ़त बनाया और टाइटंस को वापसी का मौका नहीं दिया।

पहले हाफ का खेल खत्म होने तक बेंगलुरु ने 7 अंकों की बढ़त बनाते हुए स्कोर 21-14 तक पहुंचा दिया था। दूसरे हाफ में तेलुगू टाइटंस का कोई भी खिलाड़ी नहीं चल पाया और बेंगलुरु बुल्स की टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कोर को बढ़ाया। बेंगलुरु बुल्स की तरफ से पवन के अलावा कप्तान रोहित कुमार ने मैच में आठ अंक लिए। इसके अलावा महेंदर सिंह ने डिफेन्स में हाई 5 पूरा किया और सात अंक हासिल किये।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
बेंगलुरु बुल्स
बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार, मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित, आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।

तेलुगु टाइटन्स
अमित कुमार, अंकित बेनिवाल, कमल सिंह, मूला सिवा,रजनीश, राकेश, सिद्धार्थ, सूरज, आकाश ,मनीष, सी.अरुण, अबोजार मिघाई, कृष्णा, विशाल, अरमान, डेविट, फरहाद

Story first published: Thursday, August 8, 2019, 22:04 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+