बेंगलुरू बुल्स ने रोमांचक मुकाबले में तेलुगू टाइटंस को हराया
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 77वें मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स ने तेलुग टाइटंस को 1 अंक से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। बेंगलुरू की यह 15 मैचों में 9वीं जीत रही और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं तेलुगू की यह सातवीं हार रही और वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर काबिज है। बेंगलुरू ने रेड से 28, टैकल से 7, ऑलआउट से 4 और 1 अतिरिक्त अंक जुटाए। तेलुगू ने 29, टैकल से 8 और ऑलआउट से 2 अंक मिले।
बैंगलोर लेग में रेडर्स का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। पवन सहरावत (57 पॉइंट), नवीन कुमार (16), परदीप नरवाल (24), सिद्धार्थ देसाई (22) सभी ने बेहतीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा अभिषेक सिंह, अजीत ने भी अपनी रेडिंग से काफी प्रभावित किया। हालांकि टॉप 5 रेडर्स में कोई भी बदलाव नहीं हुआ, बस पवन पहले स्थान पर आ गए, तो सिद्धार्थ देसाई पांचवें से चौथे स्थान पर आ गए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
बेंगलुरु बुल्स : रेडर : बंटी, लाल मेहर यादव, पवन कुमार सहरावत, रोहित कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार।
डिफेंडर : मोहित सहरावत, राजू लाल चौधरी, विजय कुमार, महेंद्र सिंह, अमन, संदीप, सौरभ नंद, अजय, अमिल शेरॉन, अंकित।
ऑलराउंडर : आशीष कुमार, संजय श्रेष्ठ।
तेलुगु टाइटंस:
रेडर: अमित कुमार, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह, रजनीश, राकेश गावड़ा, सिद्धार्थ देसाई, मुला शिवा गणेश रेड्डी, सूरज देसाईं।
डिफेंडर: आकाश दत्तू, सी अरुण, अबोजार मोहाजरमेघानी, आकाश चौधरी, मनीष, विशाल भारद्वाज।
ऑलराउंडर: अरमान, डेविट्ट जेनिंग्स, फरहद रहीमी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
