For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: यू मुंबा की चुनौती के बीच लीग बुल्स की नजरें लीग में वापसी करने पर

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन में यू मुंबा का मुकाबला बेंगलुरु बुल्स से है। 27 जुलाई को होने वाला यह मैच मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले शनिवा के दिन मुंबा ने अपने होम लेग की शानदार शुरुआत करते हुए जीत से आगाज किया था। इस मैच में यू मुंबा ने पुणेरी पल्टन को पटक दिया है और 33-23 के अंतर से मुकाबला जीतकर इस सत्र मे अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है। मुंबा ने पहले मैच में तेलुगू टाइटंस को 31-25 से हराया था।

मुंबा की आक्रमण पंक्ति की बात करें तो अभिषेक सिंह और अर्जुन देशवाल के कंधों पर रेडिंग विभाग की जिम्मेदारियां होंगी। इसके अलावा डोंग जियोन ली भी इस मैच में दमदार वापसी के लिए बेताब होंगे। उन्होंने अभी तक बहुत खास प्रदर्शन नहीं किया है।

गत चैंपियन बेंगलुरु बुल्स की टीम ने सीजन ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन अगला ही मैच उनको गंवाना पड़ा। उनके स्टार रेडर 'हाई प्लायर सेहरावत' की शानदार फार्म जरूर टीम के लिए शुभ संकेत हैं। यू मुंबा के खिलाफ भी उनके एक और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उनको रोहित कुमार और सुमित सिंह से कुछ सहायता मिल सकती है।

डिफेंस की बात करें तो महेंद्र सिंह और अमित शेरॉन को अपने खेल का स्तर उठाना होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आज के मुकाबले में बुल्स पलटवार करते हैं या फिर मुंबा को अपने होम लेग में शानदार रिकॉर्ड का फायदा मिलता रहेगा।

यह मैच भारतीय समयानुसार 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Live Channel: Star Sports Network

Live Stream: HotStar

Story first published: Sunday, July 28, 2019, 11:33 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+