For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

रोमांचक भरे मुकाबले में दिल्ली के शेरों ने मारी बाजी, पुनेरी पलटन को किया पस्त

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 में दंबग दिल्ली के शेरों का गजब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अहमदाबाद के एका एरिना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेले गए इस लीग के सातवें सीजन के 35वें मुकाबले में दिल्ली ने पुनेरी पलटन को 2 अंकों से हराकर 32-20 से रोमांचक जीत दर्ज की। दिल्ली ने अंक तालिका में 26 अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा किया हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ 11 अंकों के साथ नौवें स्थान पर आ गए हैं। मैच की आखिरी रेड में पुनेरी पलटन के पास मुकाबले को टाई कराने का मौका था, लेकिन मंजीत सेल्फ आउट हो गए और उनकी टीम को हार मिली।

पुनेरी पलटन के लिए नितिन तोमर ने वापसी की और 8 अंक हासिल किए, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 11 अंक नवीन कुमार ने हासिल किए। इस मैच में दबंग दिल्ली की टीम ने शुरू से ही बढ़त बना ली थी और पुणेरी को वापसी का मौका नहीं दिया। पहले हाफ के 10वें मिनट में दबंग दिल्ली ने पुणेरी पल्टन को ऑल आउट करते हुए 6 अंकों की बढ़त हासिल की। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक दबंग दिल्ली की टीम ने पुणेरी के खिलाफ स्कोर को 19-11 तक पहुंचा दिया था।

दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन के रेडर्स तो एक तरफ से अंक ला रहे थे और अंतर को कम करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन के डिफेंडर्स ने निराशाजनक प्रदर्शन जारी रखा, जिसका फायदा नवीन कुमार और चंद्रन रंजीत ने पूरा फायदा उठाया। नवीन कुमार ने इस बीच इस सीजन का अपना 5वां सुपर 10 भी पूरा किया। पुनेरी पलटन ने वापसी जरूर की और दोनों टीमों के अंतर को काफी कम कर दिया। हालांकि अंत में दिल्ली ने मैच को जीत लिया और पुनेरी पलटन को भी एक अंक मिला।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
दबंग दिल्ली की टीम:

रेडर : अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
डिफेंडर : मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर : बलराम, मेराज शेख, विजय।

पुणेरी पल्टन की टीम :
रेडर :
नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर : शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर : अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

Story first published: Saturday, August 10, 2019, 22:11 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+