For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दिल्ली ने दिखाया 'दबंग' खेल, यू मुंबा को हराकर अंक तालिका में पहला स्थान बनाया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 63वें मुकाबले में दंबग दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने घर जीत की हैट्रिक यू मुंबा को 40-24 से हराकर पूरी की। दिल्ली की यह 10 मैचों में 8वीं जीत रही है, उसने 44 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया हुआ है। टीम को सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच टाई पर खत्म हुआ है। वहीं यू मुंबा की 11वें मैच में यह छठी हार है और टीम 29 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर मौजूद है।

स मैच में यू मुंबा की टीम ने शानदार शुरुआत की और लगातार चार अंक हासिल कर लिया, जबकि दिल्ली की टीम खाता भी नहीं खोल पाई थी। हालांकि यहां से दिल्ली की टीम ने वापसी की और 10वें मिनट में मुंबा को ऑल आउट कर बढ़त बना ली। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 9-6 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी दिल्ली ने यू मुंबा को वापसी का मौका नहीं दिया। पहले हाफ में सिर्फ दो प्वाइंट हासिल करने वाले नवीन ने फॉर्म में वापसी की और दिल्ली ने यू मुंबा को 24वें मिनट में मुंबई को मैच में दूसरी बार ऑलआउट किया और अपनी बढ़त में इजाफा किया। इस बीच रविंदर पहल ने बेहतरीन हाई 5 भी पूरा किया और दिल्ली ने भी अपनी बढ़त को शानदार तरीके से बरकरार रखा। मुंबई ने दो सुपर टैकल करते हुए वापसी का प्रयास किया, लेकिन दिल्ली ने 38वें मिनट में मुंबई को तीसरी बार ऑलआउट किया और अंत में इस मैच को जीत लिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
यू मंबा: रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

दबंग दिल्ली की टीम :
रेडर : अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
डिफेंडर : मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर : बलराम, मेराज शेख, विजय।

Story first published: Wednesday, August 28, 2019, 22:34 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+