दंबग दिल्ली और बेंगलुरु के हीच होगा 'हाईवोल्टेज' मुकाबला, जानें किस पर रहेंगी नजरें

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 का 105वां मुकाबला दंबग दिल्ली और बेंगलुरु बुल्स के हीच होगा। यह अबतक का सबसे बड़ा मैच माना जा सकता है क्योंकि दोनों टीमें टाॅप 6 में हैं। फिलहाल तो दिल्ली 16 में से 13 मैच जीतकर 69 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, लेकिन बेंगलुरू 17 मैचों में 9 जीतकर 50 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। दिल्ली जहां अपना दबदबा फिर से कायम रखना चाहेगी तो वहीं बेंगलुरू प्लेऑफ में अपनी जगह तय करना चाहेगा। ऐसे में दर्शकों को दोनों के बीच एक 'हाईवोल्टेज' मुकाबला देखने को मिल सकता है।

बेंगलुरु के पवन कुमार सेहरावत कें कंधों पर अहम जिम्मेदारी रहेगी जो 217 रेड अंक जुटा चुके हैं, लेकिन दूसरी तरफ दिल्ली के नवीन कुमार का प्रदर्शन भी किसी से छुपा नहीं है जो 197 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं बेंगलुरु की ओर से मनिंदर सिंह 46 और दिल्ली की तरफ से रविंदर पहल 44 टैकल अंक जुटा चुके हैं। मुकाबला रात साढ़े आठ बजे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।

हालांकि इतिहास पर नजर डालें तो पलड़ा दिल्ली के शेरों का भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमें पीकेएल के इतिहास में 6 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें सिर्फ एक ही बार बेंगलुरू बुल्स जीतने में कामयाब हो सका बल्कि 5 मैचों में दिल्ली ने बाजी मारी। इस सीजन में इनकी दूसरी बार टक्कर होगी। पिछले महीने 24 तारीख को इनके बीच मैच हुआ था जिसमें दिल्ली ने 33-31 से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
बंगाल वॉरियर्स:
रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर: नवीन नरवाल, साहिल, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर: आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

दबंग दिल्ली :
रेडर: अमल कादियान, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, चंद्रन रंजीत, सुमित कुमार।
डिफेंडर: मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, रविंदर पहल, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर: बलराम, मेराज शेख, विजय।

Story first published: Monday, September 23, 2019, 11:09 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+