Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टाॅप पर चल रही दबंग दिल्ली से होगा तेलुगू टाइटंस का मुकाबला

Pro Kabaddi League 2019: Telugu Titans Vs Dabang Delhi | Match Preview | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 का 94वां मुकाबला तेलुगू टाइटंस और दंबग दिल्ली के बीच होने जा रहा है। मैच रात 8:30 बजे शुरू होगा। दर्शकों को यह मुकाबला एकतरफा देखने को मिल सकता है क्योंकि तेलुगू इस सीजन में सबसे खराब प्रदर्शन करती दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली हर टीम पर भारी पड़ रही है। तेलुग ने उसने 14 मैच में केवल चार में जीत दर्ज की है। आठ मैच में उसे हार का सांमना करना पड़ा है, जबकि दो मैच टाई हुए हैं।

तेलुगू टाइटंस की टीम की स्थिति बेहद खराब है। वह 11वें स्थान पर है। ऐसे में उसकी प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी । वहीं दिल्ली टीम अंक तालिका में 64 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। दबंग दिल्ली ने 15 मैच में सबसे ज्यादा 12 मैचों में जीत दर्ज की है। दिल्ली की टीम केवल दो मैचों में अब तक हारी है. एक मैच टाई हुआ है। बता दें कि जो भी टीम लीग मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप सिक्स में रहेगी वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी। दिल्ली के नवीन कुमार 185, जबकि टाइटंस के सिद्धार्थ देसाई 113 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं टाइटंस की ओर से विशाल भारद्वाज 53 और दिल्ली की तरफ से रविंदर पहल 40 टैकल अंक जुटा चुके हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
तेलुगू टाइटंस:
रेडर: अमित कुमार, अंकित बेनीवाल, कमल सिंह, मुला शिवा गणेश रेड्डी, रजनीश, राकेश गावड़ा, सिद्धार्थ देसाईं, सूरज देसाईं।
डिफेंडर: आकाश दत्तू, आकाश चौधरी, मनीष, सी अरुण, अबोजार मोहाजरमेघानी, विशाल भारद्वाज।
ऑलराउंडर: अरमान, डेविट्ट जेनिंग्स, फरहद रहीमी।

दबंग दिल्ली:
रेडर: अमल कादियान, चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, सुमित कुमार।
डिफेंडर: मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर: बलराम, मेराज शेख, विजय।

Story first published: Monday, September 16, 2019, 12:24 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+