गुजरात को हराकर हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी पुनेरी पलटन टीम
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 का 28वां मुकाबला पुनेरी पलटन और गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स के बीच खेला जाना है। पुनेरी पलटन के लिए यह मैच काफी अहम रहने वाला है क्योंकि इस टीम की नजर लगातार मिल रही हार का सिलसिला तोड़ने पर रहेंगी। पुनेरी पलटन तीन मैच खेल चुकी और तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गुजरात अब तक 4 में से 3 मुकाबले अपने नाम कर आत्मविश्वास से भरपूर है।
ये मैच रात साढ़े आठ बजे से पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। गुजरात की ओर से अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू और प्रवेश भैंसवाल मैच का पासा कभी भी पलट सकते हैं। वहीं पुणे की पल्टन में नितिन तोमर, दर्शन कादियान, गिरीश एर्नाक और सुरजीत सिंह पर सभी की निगाहें होंगी। गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स और पुणेरी पल्टन के बीच सीजन के 28वें मैच का लाइव प्रसारण शाम 8.30 बजे से स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर की जाएगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स
रेडर: अभिषेक, अबू फजल मकशूदलू, गुरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, ललित चौधरी, मोरे बी, सचिन तंवर, सोनू।
डिफेंडर: अमित खरब, अंकित, प्रवेश भैंसवाल, सोनू गहलावत, सुमित, ऋतुराज शिवाजी कोवारी, सुनील कुमार।ऑलराउंडर: पंकज, रोहित गूलिया, मोहम्मद शाजिद होसेन, विनोद कुमार।
पुनेरी पलटन
रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, मंजीत, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
