For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019 : हरियाणा ने फिर बंगाल को धोया, 36-33 अंकों से जीता मैच

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 60वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स टीम ने एक बार फिर बंगाल बाॅरियर्स को धो डाला है। हरियाणा ने दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में 36-33 अंकों से मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ हरियाणा का बंगाल पर विजयी अभियान जारी रहा है। प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में हरियाणा की यह बंगाल पर तीसरी जीत है। दोनों अभी तक 3 ही बार आमने-सामने हुए हैं।

पहले हाफ में बराबरी का मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में हरियाणा स्टीलर्स ने 18-17 से मामूली बढ़त बनाई। मैच का पहला अंक बंगाल ने निकाला, लेकिन चौथे मिनट विनय ने सुपर रेड कर हरियाणा को लीड में ला दिया। बंगाल के लिए के प्रपंजन ने भी सुपर रेड की और फिर बंगाल ने अपने रेडर्स के दम पर ही हरियाणा को 10वें मिनट में ऑलआउट किया। मैच के 11वें मिनट बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह ने 600 रेड अंक पूरे किए। इसी के साथ वह 600 रेड अंक बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। ऑलआउट होने के बाद हरियाणा ने बेहतरीन वापसी की और रेडर्स के दम पर 20 मिनट के बाद एक अंक की बढत हासिल की।

वहीं दूसरे हाफ की शुरुआत में ही हरियाणा ने बंगाल को ऑलआउट किया और बढ़त में इजाफा किया। विकास ने इस बीच अपना इस सीजन का चौथा सुपर 10 पूरा किया औऱ साथ ही दूसरे हाफ में टीम के डिफेंस ने बेहतर खले दिखाया, जिसके कारण बंगाल के ऊपर दबाव बढ़ा। मनिंदर सिंह ने अपना सुपर 10 पूरा करते हुए टीम को वापसी दिलाने का पूरा प्रयास किया। मुकाबले के 22वें मिनट बंगाल को ऑलआउट का सामना करना पड़ा, जहां से हरियाणा ने अपनी लीड को और मजबूत बना लिया। यहां से बंगाल लगातार वापसी की कोशिश करता रहा, लेकिन 40 मिनट की समाप्ति तक ये टीम 3 अंकों से पिछड़ गई।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
बंगाल वॉरियर्स:

रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े, मोहम्मद तागी महाली।
डिफेंडर: नवीन नरवाल, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी।
ऑलराउंडर: अविनाश एआर, आमिर धूमल, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

हरियाणा स्टीलर्स:
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, नवीन, प्रशांत कुमार राय, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, कुलदीप सिंह, धर्मराज चेरालाथन, प्रवीण, सुनील।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।

Story first published: Monday, August 26, 2019, 22:08 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+